दो दिन में तीसरा जवान शहीद, भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब
- - Advertisement - -
जब से भारत के सैनिकों ने पीओके पर सर्जिकल स्ट्राइक की है तभी से पाकिस्तान ने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया। पाकिस्तान इससे पहले भी अपना रंग दिखा चुका है लेकिन इस बार वो खुलकर सामने आया है। पाकिस्तान ने फिर जम्मू कश्मीर के पूंछ और नौशेरा में फायरिंग की। इसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक जवान जख़्मी है।
पाकिस्तान की इस फायरिंग के बाद से ही भारत के बीएसएफ जवानों ने भी इस फायरिंग का माकूल जवाब दिया। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान अब तक सौ बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। मंगलवार को एक आर्मी अफसर ने इस फायरिंग की जानकारी देते हुए कहा कि ‘‘पाकिस्तान की ओर से सुबह 8.45 बजे से नौशेरा सेक्टर में फायरिंग हो रही है।’’
दो दिन पहले कृष्णा घाटी और राजौरी सेक्टर में एलओसी पर बीएसएफ की कई पोस्ट पर गोलाबारी हुई। दो जवान शहीद हुए थे। दरअसल, इस फायरिंग की आड़ में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश हो रही थी, जिसे भारतीय जवानों ने मुस्तैदी से नाकाम कर दिया। इसी रात मेंढर के बालाकोट में भी फायरिंग के दौरान 2 आर्मी जवान घायल हुए थे। जबकि एक महिला की मौत हो गई थी।
पाक के 15 जवान मारे
कुछ दिन पहले ही बीएसएफ ने अपने जारी बयान में कहा कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी आर्मी के 15 जवान मारे जा चुके हैं। 1 नवंबर को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पांच सेक्टरों में आम आबादी को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। दो बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हुई। कुछ दिन पहले सरकार ने एलओसी और सीमा से सटे जम्मू-कश्मीर के 400 स्कूलों को बंद करने का फैसला किया था।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -