पाकिस्तान का अत्याचार, अपनों पर ही बरसा रहा बम
काबुल। पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत की है। लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये है कि उसने ये नापाक हरकत किसी और के साथ नहीं बल्कि अपनों के साथ ही कर रहा है। दरअसल अफगानिस्तान से सटी सीमा पर पाकिस्तान की वायुसेना ने कई हमले किये। किए गए इस बमबारी में कई बेकसूर लोग मारे गये। पाकिस्तान इसे आतंकवाद के खिलाफ अभियान बता रहा है जिसे उसने “जर्ब ए अज्ब“ नाम दिया है। उत्तरी वजीरिस्तान में चलाये जा रहे इस अभियान में कई पाकिस्तानी पश्तून मारे गये हैं।
इस तरह के अभियान से परेशान होकर कई पश्तून ने अफगानिस्तान में शरण लिया है। अब पाकिस्तान अफगानिस्तान से सटी सीमा पर गोलीबारी करके इन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। बेघर हो चुके पश्तूनों का कहना है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना उन्हें खत्म कर देना चाहती है। इनका कहना है कि पाकिस्तान पिछले 40 साल से उन्हें निशाना बना रहा है। आतंकवादियों को निशाना बनाने के बहाने उन्हें मिटाया जा रहा है।
अफगानिस्तान में शरण लेने वाले पाकिस्तान पश्तूनों ने बताया कि पाकिस्तान की सेना आए दिन उन्हें परेशान करती है। पाकिस्तानी सेना ने उनका सब कुछ तबाह कर दिया है। वे रास्ते पर आ गए हैं। हमने भाग कर अपनी जान बचाई है। हम आपको बता नहीं सकते है कि हम यहां कितनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। एक पश्तून ने कहा कि, कुछ पाकिस्तानी अमेरिका से लड़ते है, कुछ अपने पड़ोसियों से। हम वजीरिस्तान के लोगों ने आतंकवादियों का पक्ष नहीं लिया है। सभी को पता है, तथाकथित आतंकवादियों कहां पर छिपते हैं और अपने काम को अंजाम देते हैं। वे इस्लामाबाद और कराची में छुपा रहे हैं।
#WATCH : Thousands of Pakistanis fled to Khost, Afghanistan after Pakistani Army and Air Force carried out attack on them (ANI Exclusive). pic.twitter.com/6yfVfRFJfu
— ANI (@ANI_news) October 15, 2016