पाक ने कल की थी गुस्ताखी, आज वीडियो जारी कर आरोप भारत पर मढ़ा
शनिवार को इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक प्रेस रिलीज में दावा कर कहा कि पाकिस्तानी सेना ने LOC पर बिना उकसावे के हुई फायरिंग में 5 भारतीय जवानों को मार गिराया है। इसी घटना के मद्देनजर ISPR ने रविवार सुबह एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय बंकरों को उड़ाने का दावा किया है। यह वीडियो पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में कुछ बंकरो पर विस्फोट हुए नजर आ रहे हैं। मेजर जनरल ने ट्वीट कर कहा कि LOC पर टट्टापानी में भारतीयों ने बिना उकसावे के कार्रवाई की थी, जिसका हिंसात्मक ढंग से जवाब दिया गया। भारतीय बंकरों को नष्ट किया गया, 5 भारतीय सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए। पाकिस्तानी सेना ने इसके अलावा सीमा पर गोलीबारी के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
यह देखिए पाक द्वारा जारी वह वीडियो व ट्वीट :
Ref PR285/17
Video clip showing destruction of Indian posts on LOC by Pak Army in response to unprovoked Indian firing on innocent citizens. pic.twitter.com/ceErT8KzlC— Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) June 3, 2017
भारतीय रक्षा प्रवक्ता ने यह कहा था
वहीं भारतीय सेना ने शनिवार (3 जून) को कहा था कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के 2 सेक्टरों में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों में मोर्टार के गोले दागे, जिसमें 1 महिला घायल हो गई। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। आपको ध्यान होगा कि भारतीय रक्षा प्रवक्ता ने यह कहा था कि पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में LOC में शनिवार को सुबह 09:20 बजे छोटे और अॉटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की और 82 MM तथा 120 MM के मोर्टार दागे। उन्होंने कहा था कि शुक्रवार रात 11 बजे भी पाक सेना ने पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना मजबूती से और प्रभावी तरीके से गोलीबारी का जवाब दे रही है।
रिलेटेड न्यूज़ पढ़े – पाक की फिर एक गुस्ताख़ हिमाकत : 2 जवान शहीद, 4 अन्य घायल
पाकिस्तान ने गुरुवार को यह दावा किया था
गौरतलब है कि पाकिस्तान और भारत ने शांति व्यवस्था के लिए 2003 में संघर्ष-विराम समझौता किया था। हालांकि, समय-समय पर दोनों देशों के बीच गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं और हाल के दिनों में इसमें इजाफा हुआ है। पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया था कि भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के किए गए संघर्ष-विराम उल्लंघन में 2 नागरिक मारे गए और 5 अन्य घायल हुए।
- - Advertisement - -