सर्वेक्षण: जनता को पसंद आया आरबीआई गवर्नर का काम, स्वामी को लगा झटका
आरबीआई गवर्नर रघुरामन राजन को लेकर लगातार जुबानी हमला कर पद से हटाने की मांग करने वाले सब्रह्मण्यम स्वामी को एक सर्वेक्षण ने जोर का झटका दिया है। वे लगातार आरबीआई गवर्नर के काम को लेकर उंगली उठाते रहे हैं। साथ ही उन्हें तुरंत पद से हटाने के साथ-साथ वापस शिकागो भेजने की मांग कर चुके हैं। वहीं आरबीआई गवर्नर ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह दूसरा कार्यकाल करने के इच्छुक हैं। उन्हें बाकी बचे हुए काम करने हैं। एक सर्वेक्षण में भारतीय रिर्जव बैंक के गर्वनर रघुरामन राजन के काम को जनता ने खूब पसंद किया है। ईटी मार्केट के सर्वे में पाठकों ने उनके द्वारा किए गए काम को पसंद किया है। करीब नौ हजार से ज्यादा लोगों ने वोट करके अपनी राय दी है।
लोगों ने सराहा रघुरामन के काम को-
सर्वे में कई प्रश्र पूछे गए थे। इसमें पूछा गया कि आप स्वामी के उस बयान से सहमत हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि आरबीआई गवर्नर हमारे देश के लिए ठीक नहीं हैं और उन्हें वापस शिकागो भेज देना चाहिए। इसके जवाब में 86 फीसदी लोग स्वामी से सहमत नहीं थे। 11 फीसदी लोगों ने कहा कि हां उन्हें शिकागो भेज देना चाहिए। वहीं 3 फीसदी लोगों ने कहा कि कुछ नहीं कह सकते।
एक अन्य सवाल मे लोगों से पूछा गया कि कि राजन को आरबीआई का एक और कार्यकाल देना चाहिए । तो 87 लोगों ने हां में जवाब दिया वहीं सिर्फ 12 फीसदी ने ना कहा। आरबीआई के अभी तक के कार्यकाल को लोगों ने खूब सराहा है और 69 फीसदी लोगों ने उनके काम को अच्छा बताया है और दस में से दस अंक दिए हैं। वहीं 20 फीसदी लोगों ने सात से नीचे अंक दिए हैं।
|