Monday, July 31st, 2017
Flash

39000 फीट की ऊंचाई पर प्लेन बन गया डिलीवरी रूम, जानिए कैसे




Social

Sponsored

इससे पहले भी कई खबरें आई हैं, तब काफी ऊंचाई पर जाकर कुछ ऐसी घटनाएं हुई जो किसी चमत्कार से कम नहीं थीं। इससे पहले भी एक-दो महिलाओं ने प्लेन में ही बच्चे को जन्म दिया। हाल ही में ऐसा एक और मामला सामने आया जब एक महिला ने 39000 फीट की ऊंचाई पर बच्चे को जन्म दिया। इस वक्त प्लेन डिलीवरी रूम में बदल गया।

जी हां, कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से अमेरिका के फ्रैंकफर्ट जा रहे विमान में 39000 फीट की ऊंचाई पर एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। लुफ्थांसा की उड़ान एलएच 543 में सवार एक 38 वर्षीय गर्भवती को समय पूर्व प्रसव पीड़ा होने लगी। एयरलाइन ने बताया कि घटना बुधवार की है। विमान उत्तरी अटलांटिक के ऊपर 39 हजार फुट पर उड़ान भर रहा था जब महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

विमान में उपस्थित एक यात्री ने बताया कि एक गर्भवती महिला डिसल्वा अकेली विमान में सफर कर रही थी। विमान जब 39000 फीट ऊंचाई पर उड़ रहा था तभी अचानक गर्भवती महिला के पेट में दर्द हुआ। विमान किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सहायता मिल पाना मुश्किल था। महिला दर्द से बहुत परेशान हो रही थी। विमान के क्रू-मेंबर्स से देखा नहीं गया। उन्होंने इस संबंध में पीडि़त महिला से बात की तो पता चला कि उसे लेबर पेन हो रहा है।

विमान के पिछले हिस्से को अस्थायी डिलिवरी रूम में बदलकर केबिन क्रू और यात्रियों में मौजूद तीन डॉक्टरों की मदद से बिना किसी परेशानी के बच्चे का जन्म हुआ। उसके बाद विमान में अनाउंसमेंट हुई कि ‘लडक़ा हुआ है’। इस रोचक पल की सूचना जब पूरी दुनिया को मिली तब हर किसी ने लुफ्थांसा क्रू मेंबर्स और सभी यात्रियों की तारीफ की।

बच्चे का नाम निकोलाई रखा गया है जो तीन में से एक डॉक्टर का भी नाम है। विमान को रास्ते में मैनचेस्टर में उतारकर जच्चा और बच्चा को पैरा-मेडिकल कर्मचारियों की देखरेख में सौंप दिया गया। बोगोटा से उड़ान भरते समय विमान में 191 यात्री तथा केबिन क्रू के 13 सदस्य शामिल थे। लेकिन जब विमान उतरा तो यात्रियों की संख्या 192 हो गयी।

विमान के मुख्य पायलट कुर्ट मेयर ने कहा कि अपने 37 साल के करियर में उन्होंने पहले कभी इस तरह का अनुभव नहीं किया। विमान के सभी सदस्यों ने अपना योगदान दिया। यह जबरदस्त टीमवर्क था जिसमें सभी ने अपनी भूमिका बखूबी निभायी। उन्होंने कहा मेरे अपने बेटे के जन्म के बाद यह मेरी जिंदगी का सबसे भावुक क्षण था।

Sponsored



Follow Us

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories