मोदी बने ट्विटर के बादशाह, हर महीने जुड़ रहे 6 लाख लोग
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली शख्सियत बन गए हैं। जी हां सोशल नेटवर्किंग साइट पर अब पीएम मोदी के फॉलोअस की संख्या 22,1 मिलियन यानी 2 करोड़ 21 लाख हो गई है। बता दें कि, 25 अगस्त को पीएम मोदी ने अमिताभ बच्चन को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया।
हर महीने जुड़ रहे 6 लाख लोग
पिछले आठ महीने में मोदी के फॉलोअर्स की संख्या में 47 लाख से ज्यादा की हो चुकी है। यानी लगभग हर महीने 6 लाख जुड़ रहे हैं। गौरतलब है कि 2015 में मोदी के फॉलोअर्स की संख्या में हर महीने पांच लाख का इजाफा हुआ था।
बिग बी से आगे मोदी
इस मामले में मोदी ने बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है। बिग बी के फॉलोअर्स इनसे थोड़े कम 22 मिलियन 2 करोड़ 20 लाख हैं। आपको बता दें कि, मोदी ने जनवरी में बॉलीवुड के किंग यानी शाहरूख को पीछे छोड़ा था।
बने दुनिया के दूसरे लोकप्रिय नेता
नरेंद्र मोदी 2009 में ट्विटर से जुड़े और देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबाम के बाद मोदी दुनिया भर में ट्विटर पर फॉलो किये जाने वाले दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता हैं। गौरतलब है कि ओबामा के 76.9 मिलियन यानी 7 करोड़ 69 लाख फॉलोअर्स हैं।