जानिए टीवी के पॉपुलर सेलेब्रिटी किसे कर रहे डेट
आजकल टीवी स्टार्स फिल्मी स्टार्स से ज्यादा पॉपुलर होने लगे है। उनक फैन्स उनके बारें में हर जानकारी रखते है वो क्या खाते है, क्या पहनते है, उन्हें क्या पसंद है सबकुछ। टीवी सीरियल्स पहले तो सास-बहूं की नोंक झोंक पर ही आधारित होते थे लेकिन जबसे इसमें यंग एक्टर्स की एंट्री हुई है। घर पर मम्मी के साथ बच्चे भी इसके फैन बन गए है। सीरियल्स में दिखाया जाने वाली दोस्ती, प्यार और नफरत ये सब यंगस्टर्स को अपनी लाइफ का ही हिस्सा लगता है। शायद यही वजह है कि सीरियल्स यंगस्टर्स की पसंद बन गए है। खैर हम आपको यहां सीरियल्स के बारें में नहीं बल्कि सीरियल्स के स्टार्स के अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे है। सीरियल्स के स्टार्स जिस तरह फेमस है उसी तरह उनकी डेटिंग की ख़बरें भी मीडिया में आए दिन आती रहती है। तो आइए बताते है टीवी की दुनिया के कुछ फेमस एक्टर्स या एक्ट्रेस इन दिनों किसे डेट कर रहे है।
1. मौनी रॉय
मौनी रॉय इन दिनों टेलीविजन की दुनिया की सुपरस्टार बन गई है। ख़बरों के मुताबिक उन्हें फिल्म भी ऑफर की गई थी। लेकिन वे अभी नागिन 2 की शूटिंग में बिजी है। टीवी की दुनिया की ये सुपरस्टार इन दिनों मोहित रैना को डेट कर रही है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले है।
2. कांची सिंह
कांची सिंह इन दिनों ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नज़र आ रही है। इससे पहले भी वे ‘ससुराल सिमर का’ और ‘और प्यार हो गया’ में नज़र आ चुकी है। ख़बरों के मुताबिक वे इन दिनों ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के रोहन मेहरा को डेट कर रही है।
3. शक्ति अरोरा
इन दिनों ‘झलक दिखला जा’ में पार्टिसिपेट कर रहे शक्ति अरोरा पहले ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ और ‘मन में है विश्वास’ में नज़र आए थे। अपने अफेयर को लेकर ये काफी पॉपुलर है। कई सालों से शक्ति अरोरा नेहा सक्सेना को डेट कर रहे है।
5. राधिका मदन
सीरियल ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ से पॉपुलर होने वाली ईशानी यानी राधिका मदन ईशान आर्या को डेट कर रही हैं।
6. क्रिस्टल डिसूजा
इन दिनों ब्रह्मराक्षस टीवी पर काफी पॉपुलर है। इसी सीरियल की रैना यानी क्रिस्टल डिसूजा करण टेकर को डेट कर रही है।
7. रितिक धंजानी
रितिक धंजानी अपनी एंकरिंग और एक्टिंग के लिए काफी फेमस है। रितिक ‘पवित्र रिश्ता’, ‘ये है आशिकी’ जैसे सीरियल कर चुके हैं। रितिक आशा नेगी को डेट कर रहे है।
8. अनस राशिद
सीरियल ‘दीया और बाती हम’ के सूरज तो आपको याद ही होंगे। ये इन दिनों कृति पांडेय को डेट कर रहे है।
9. कपिल शर्मा
कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा अपने शो में सभी को गुदगुदाते और हंसाते है। कपिल शर्मा भले ही काफी दिनों तक अपने अफेयर्स की बाते सभी से छुपाते रहे हो लेकिन बाद में उनकी अफेयर की ख़बरें मीडिया में आ ही गयी। मीडिया की ख़बरों के मुताबिक वे प्रीती सिमोय को डेट कर रहे है।