लू के कहर से बचाएंगे ये उपाय
गर्मी का मौसम है ऐसे में लू लगना आम बात हो जाती है। लू के समय बाहर तापमान 45 डिग्री के लगभग होता हैं। लू लगने के कारण गर्मी के मौसम में शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती हैं, जिसे सामान्य भाषा में हम डिहाइड्रेशन कहतें हैं। इसमें पसीने के रूप में शरीर नमक और पानी का बड़ा हिस्सा निकलकर शरीर के खून में गर्मी बड़ा देता हैं।
लू के लक्षण
-लू लगने पर सर भारी हो जाता है।
-लू लगने पर खून की गति तेज हो जाती है। जिसकी वजह से सांसे और नसों की गति भी बड़ जाती है।
-शरीर में अकड़न होने लगती है।
-हाथ और पैरों के तलवे में जलन होने लगती है।
लू से बचने के उपाय
-लू से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि धूप से जितना हो सके उतना बचा जाएं।
-अगर आप धूप में जाते है तो सिर, गर्दन और कान ढँक कर बाहर जाएं। जिससे गर्म हवा आपके शरीर को नुकसान ना पहुंचा पाएं।
-गर्मियों के दिनों में ज्यादा भारी एवं तला भुना खाना नही खाना चाहिए। इन दिनों में हल्का भोजन करें। बाहर जाते समय खाली पेट ना जाएं।
-गर्मियों के दिनों में बार-बार पानी पीना चाहिए। जिससे शरीर में पानी की कमी ना रहे।
-गर्मियों के दौरान ध्यान रखें कि हमेशा मुलायम सूती कपड़े ही पहने, जो हल्के रंगों के हो। ज्यादा गहरे रंग के कपड़ों पर धूप हमेशा ज्यादा लगती है।
-गर्मी में ठंडाई का सेवन नियमित करना चाहिए। मौसमी फलों का सेवन भी लाभदायक रहता है जैसे, खरबूजा, तरबूज, अंगूर इत्यादि।
-तेज धूप से आते ही और ज्यादा पसीना आने पर फौरन ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।
-सब्जियों के सूप का सेवन करने से भी लू से बचा जा सकता है।