पैसे लेकर बिस्तर गर्म करती हैं मोहतरमा, जानिए कितनी है फीस
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग गर्मी की तलाश में होते है ऐसे में उनके लिए पहले से ही बिस्तर गर्म हो तो सोने पर सुहागा हो जाता है। रूस की विक्टोरिया कुछ ऐसा ही काम करती है। वे पुरूषों से पैसा लेकर उनके बिस्तर को गर्म करती है। एक महिला ने पैसे लेकर पुरुषों के लिए ’बिस्तर गर्म’ करने का काम शुरू किया है। वह एक घंटे के लिए बिस्तर में लेट कर उसे गर्म कर देती हैं, जिससे उसके बाद पुरुषों को सोने में ठंड ना लगे।
वह अजनबी पुरुषों के बिस्तर पर सोने के लिए हर रात के हिसाब से 65 यूरो (करीब साढ़े चार हजार रुपये) और महीने के हिसाब से 1350 यूरो (करीब एक लाख रुपये) का चार्ज लेती हैं। विक्टोरिया के अनुसार बिस्तर गर्म करने के बाद उसमें पॉजिटिव एनर्जी आ जाती है, जिससे रात को अच्छी नींद आती है। उनकी इस अनोखी सर्विस के लिए कस्टमर्स की लाइन लगी हुई है। वह संभवतः दुनिया की पहली प्रफेशनल बेड वॉर्मर हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए वह अब महिलाओं की एक टीम तैयार कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राहक की जरूरत के समय वह सेवा में पहुंच जाती हैं। लेकिन विक्टोरिया ने बताया कि इस दौरान किसी भी तरह का फिजिकल कॉन्टैक्ट नहीं होता है। ऐसी किसी स्थिति से बचने के लिए वह अपने साथ पैनिक बटन रखती हैं। इससे सिक्यॉरिटी टीम उन तक पहुंच जाती है। विक्टोरिया ने बताया कि सिंगल पुरुष ही उनका प्रमुख मार्केट है। लेकिन वह सबकी मदद करना चाहती हैं, इसलिए महिलाओं के सर्विस मांगने पर वह उनके बिस्तरों को भी गर्म करने के लिए तैयार हैं। विक्टोरिया ने बताया कि उन्हें इस काम का आइडिया एक किताब से आया जिसमें एक कवि, महिला टाइपिस्ट को अपना बिस्तर गर्म करने के पैसे देता है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -