भाईदूज पर Love Story का हुआ दुखद अंत
कुछ दिनों पहले ही एक महिला जज की लवमैरिज का अंजाम बुरा हुआ था उसकी हत्या कर दी गई थी। कुछ ऐसा ही मामला अब इंदौर में भी देखने को मिला हैं। इंदौर में एक महिला जिसने कुछ महीनों पहले ही अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी से लवमैरिज की थी। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी लवमैरिज का अंजाम ये होगा।
इंदौर पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय गर्भवती महिला की कथित हत्या के मामले में पति को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला गर्भवती थी। उसने कुछ महीनों पहले ही घरवालों के खिलाफ जाकर लवमैरिज की थी। लेकिन इस शादी का ये अंजाम होगा इस महिला ने कभी नहीं सोचा होगा। महिला के गर्भवती होने के बावजूद उसे 50 बार चाकू से गोदा गया और उसकी जान ली गई।
भाईदूज पर मिली बहन की लाश
मृतक महिला के भाई ने बताया कि वह बुधवार को भाईदूज पर उसके घर खाना खाने गया था लेकिन जब वह वहां पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी बहन के पति सोनू व देवर मोनू ने चाकुओं से गोद कर घायल कर घर के बाहर फेंक दिया है। परिजनों का कहना है कि पति उसे दहेज के लिए सताता था और चरित्र पर सवाल उठाकर प्रताड़ित करता था।