प्रिंसेज के साथ आगरा पहुंचे प्रिंस विलियम
आगरा। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम अपनी प्रिंसेज केट मिडलटन के साथ होटल ओबेरॉय अमर विलास पहुंच चुके हैं। ताज देखने पहुंच रहे रॉयल कपल का सीएम अखिलेश यादव वेलकम करेंगे। ब्रिटिश रॉयल फैमिली की यह तीसरी पीढ़ी है जो यहां आ रही है। इससे पहले 29 जनवरी 1961 को महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय 1980 में प्रिंस चार्ल्स, और 1992 में प्रिंसेस डायना यहां आ चुकी हैं। ये कपल 3.30 बजे ताज महल के लिए रवाना होगा।
इस दौरे पर यहां घूमा ये कपल
अपने भारत दौरे के पहले दिन मुंबई पहुंचे रॉयल कपल का जोरदार वेलकम किया गया था। वे यहां ताज पैलेस होटल में रुके थे।
उन्होंने सबसे पहले 26/11 आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद ओवल ग्राउंड में वे बच्चों से मिले और क्रिकेट खेला। उनके साथ सचिन तेंडुलकर भी मौजूद थे।
इसके बाद रॉयल कपल ने झुग्गी में रहने वाले बच्चों से मुलाकात की थी।
बाणगंगा वाटर टैंक इलाके में भी जाकर लोगों से मुलाकात की।
मुंबई में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने केट-विलियम के लिए डिनर ऑर्गनाइज किया था। इस प्रोग्राम में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और करन जौहर भी शामिल हुए थे।
इसके बाद 11 अप्रैल को दिल्ली पहुंचे प्रिंस विलियम और केट ने अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी थी।
इससे पहले वे गांधी स्मृति भी पहुंचे थे। वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट भी गए थे।
दोनों ने दिल्ली में 12 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ लंच भी किया था।
पीएम से मुलाकात के बाद वे काजीरंगा नेशनल पार्क देखने गए थे।
|