Monday, September 11th, 2017 19:14:05
Flash

एक बार फिर प्रियंका ने अपने फैंस को किया निराश, जानिए क्यों….




एक बार फिर प्रियंका ने अपने फैंस को किया निराश, जानिए क्यों….Entertainment

Sponsored




फैशन के मामले में प्रियंका चोपड़ा की तुलना नहीं है। वो जो भी ड्रेस पहनती हैं, जैसे भी पहनती हैं उन पर खूब फबती है। इसके लिए हमेशा से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनकी तारीफ होती आई हैं। लेकिन हाल ही में एक अजीब तरह की ड्रेस पहनकर प्रियंका ने एक बार फिर अपने फैंस को निराश कर दिया है।

प्रियंका टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में अपने परिवार के साथ नजर आईं। उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस के साथ इसी से मैच करती हुई लिपस्टिक भी लगाई थी। इस पर उन्होंने ब्लैक कलर का हाई हील बूट पहना हुआ था। यूं तो प्रियंका हर ड्रेस में जलवा बिखेरती हैं, लेकिन इस फिल्म फेस्टीवल में फैशन के मामले में वे पूरी तरह से फेल हो गईं। उन पर ये ड्रेस जरा भी नहीं खिल रही थी। बल्कि जब उन्होंने तस्वीरें शेयर कीं, तो उनके फैंस को निराशा हुई। उनके फैंस ने इस ड्रेस को प्रियंका की अब तक की सबसे खराब ड्रेस बताया है।

हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब प्रियंका की ड्रेस को लेकर उनके फैंस निराश हुए हैं। इससे पहले भी प्रियंका ने कई मौकों पर ऐसी अजीब ड्रेस पहनकर लोगों के कमेंट्स सुने हैं।

इससे पहले भी मेट गाला में एक अजीब गरीब तरह की ड्रेस पहनकर लोगों को बेहद निराश किया था। इस पर तो यूजर्स ने उन्हें कई कमेंट्स किए थे।

ये ड्रेस उन्होंने सिल्वर कलर के शिमरी टॉप के साथ ब्लैक कलर की मिनी स्कर्ट पर पहनी थीं। इसके साथ उन्होंने रेड कलर का फर का स्टॉल भी कैरी किया था, जो उनके ऊपर जरा भी सूट नहीं हो रहा था।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories