देसी गर्ल की मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ का टीजर रिलीज
बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म वेंटिलेटर का टीजर रिलीज कर दिया गया है। प्रियंका की ये पहली मराठी फिल्म है। यह टीज़र काफी मजेदार नज़र आ रहा है, जिसमें वेंटिलेटर शब्द को सबसे ज्यादा हाइलाइट किया गया है। इस फिल्म को अपने होम प्रॉडक्शन ’पर्पल पेबल पिक्चर्स’ के तहत प्रड्यूस कर रही हैं ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा।
प्रियंका ने इस टीज़र को ट्विटर पर भी शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘वेंटिलेटर फिल्म की पहली लुक पेश करने पर गर्व महसूस कर रही हूं। यह ‘पर्पल पेब्बल पिक्चर्स’ की पहली मराठी प्रॉडक्शन है। 4 नवंबर को इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में आना।’ इस फिल्म में अभिनेता से निर्देशक बने आशुतोष गोवारिकर लंबे अंतराल के बाद किरदार के रूप में वापसी कर रहे हैं। गोवारिकर 1990 के दशक में कई मशहूर फिल्मों जैसे ‘कभी हां कभी ना’ एवं ‘चमत्कार’ में नजर आ चुके हैं। वह शाहरूख खान के साथ टेलीविजन शो ‘सर्कस’ में भी नजर आ चुके हैं। राजेश मपूस्कर निर्देशित ‘वेंटिलेटर’ में कई दिग्गज मराठी फिल्म एवं थिएटर कलाकार भी नजर आएंगे।