प्रियंका को फिर मिलेगा दादासाहब फाल्के अवॉर्ड
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के सितारे आजकल बुलंदी पर हैं। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर तरफ प्रियंका छाई हुई हैं। हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड होस्ट करने के बाद पीसी को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रियंका को एनुअल ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के लिए इंवाइट किया था। अब प्रियंका चोपड़ा को दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से ‘‘साल की बेस्ट एक्ट्रेस’’ का अवॉर्ड दिया जाएगा। ये फंक्शन 24 अप्रैल को मुंबई में होगा।
प्रियंका चोपड़ा को दूसरी बार मिलेगा अवॉर्ड
प्रियंका चोपड़ा को फाउंडेशन की ओर से दूसरी बार अवॉर्ड दिया जा रहा है। 2011 में ‘सात खून माफ’ के लिए भी उन्हें अवॉर्ड मिल चुका है। ये अवॉर्ड 147वीं दादासाहेब फाल्के जयंती के मौके पर प्रियंका को दिया जाएगा।
पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए प्रियंका को ढेरों अवॉर्ड और खूब तारीफ मिली थी। इस साल प्रियंका की अब तक एक फिल्म रिलीज़ हुई है ‘जय गंगाजल’ जिसमें उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था। उसके लिए भी पीसी को सराहा गया था। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। जल्द ही वो हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नज़र आने वाली हैं। ‘बेवॉच’ 19 मई, 2017 को रिलीज होगी। इसके साथ ही प्रियंका अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के पहले सीज़न में वाहवाही लूटने के बाद अब उसके दूसरे सीज़न की शूटिंग में व्यस्त हैं।
|