यूपी इलेक्शन में प्रचार करती नज़र आएंगी प्रियंका गांधी
- - Advertisement - -
आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी से कमर कस ली है। इस बार चुनाव में राहुल गांधी की जगह प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करेंगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस के यूपी प्रभारी और अभिनेता राज बब्बर ने दी है। बब्बर ने बताया कि,”प्रियंका जी ने हमारी बात मान ली है। कब, कहां, कैसे प्रचार करेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है।” बता दें कि कांग्रेस नेतृत्व में राहुल गांधी को छोड़ प्रियंका गांधी वाड्रा को लाने की मांग कई बार की जा चुकी है।
शीला के लिए प्रियंका कर सकती हैं प्रचार
सूत्रों के मुताबिक प्रियंका 150 विधानसभा क्षेत्रों में शीला दीक्षित के लिए वोट मांग सकती हैं। अमेठी और रायबरेली से आए पार्टी के नेताओं के साथ मीटिंग में पूछा गया कि प्रियंका के चुनाव प्रचार करने से कितना फायदा होगा। साथ ही कांग्रेस के यूपी चुनावों में रणनीतिकार प्रशांत किशोर के प्लान के बारे में भी चर्चा की गई।
नोटबंदी के बाद से ही यूपी में कांग्रेस की चुनावी यात्रा पर ब्रेक लग गया है। इस मसले पर बात करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस कोर कमेटी की मीटिंग भी की गई। इस मीटिंग में प्रियंका कांग्रेस उपाध्यक्ष और अपने भाई राहुल गांधी के साथ नज़र आइंर्। प्रियंका 21 नवंबर को इलाहाबाद में अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ एक फोटो एग्जीबिशन में भी जाएंगी। आनंद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर ये एग्जीबिशन रखा गया है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -