कब कौन हुआ फेल, रणवीर ने खोला कपूर खानदान का राज
भारत में एक कहावत है कि ‘पढ़ोगे लिखोग बनोगे नवाब’। लेकिन जो खुलासा हाल ही में रणवीर कपूर ने किया है उसके बाद मामला कुछ और ही नज़र आता है। रणवीर कपूर ने फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के प्रमोशन के वक्त कपूर खानदान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कौन, कब फेल हुआ था और सबसे ज़्यादा पढ़ा-लिखा इंसान कौन है।
- - Advertisement - -
पापा से डांट की धमकी देती थी मां
रणवरी कपूर ने हाल ही में बताया कि मैं अपने परिवार का सबसे पढ़ा लिखा सदस्य हूं। उन्होंने ये भी कहा कि दसवी में वे 56 प्रतिशत मार्क्स लेकर आए थे जो उम्मीद से भी ज़्यादा थे। रणवीर अक्सर अधिकतर विषयों में फेल हो जाते थे और उनकी मम्मी यानि नीतू हमेशा उन्हें पापा से डांट की धमकी देती थी।
आठवी में फेल हुए ऋषि कपूर
रणवीर अपने पापा ऋषि से खूब डरते थे और हमेशा वादा करते थे कि वे अच्छे नंबर लेकर आएंगे। रणवीर ने ये भी बताया कि वे अपने घर के सबसे ज़्यादा पढ़े-लिखे इंसान है। उनके घर में उनके पापा आठवी में फेल हो गए थे। मेरे अंकल नवी में फेल हुए थे और दादाजी छठी क्लास में इस लिहाज से मैं सबसे ज़्यादा पढ़ा लिखा हूं।
ट्विटर पर बता देते नंबर
आपको बता दें कि रणबीर कपूर पहले भी एक इंटरव्यू में बोल चुके हैं कि वो कपूर परिवार के पहले सदस्य हैं जिन्होंने कॉलेज तक पढ़ाई की है। रणबीर कपूर ने इस प्रमोशन के दौरान ये भी कहा कि “अच्छा है कि उस जमाने में ट्विटर नहीं होता था वरना पापा ट्विटर पर मेरे नंबर पूरी दुनिया को बता देते।“
- - Advertisement - -