इस शो में एक-साथ नजर आएंगे दीपिका के दोनों कथित BF
- - Advertisement - -
बॉलीवुड से हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कथित दोनों ब्वॉयफ्रेंड एक शो में एक साथ नजर आने वाले हैं। जी हां खबरों की माने तो रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को जल्द आप साथ में देखेंगे। ये दोनों फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर शो कॉफी विद करण का पांचवा सीजन में साथ में चुस्कियां लेते नजर आएंगे। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के किंग यानी शाहरूख खान और आलिया भट्ट साथ आये और इस एपिसोड को काफी पसन्द भी किया गया।
पहली बार दिखेंगे साथ
सबसे खास बात तो ये है कि ये पहला मौका होगा जब रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को साथ में देखा जाएगा। दोनों के बीच एक कॉमन कनेक्शन है और वो है दीपिका पादुकोण तो देखने वाली बात है कि शो के दौरान दोनों दीपिका को लेकर कौन से राज खोलते हैं।
रणवीर फिलहाल फिल्म बेफिक्रे के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके बाद वह ‘पद्मावती’ में नजर आने वाले हैं। जिसमें रणवीर के साथ शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगे। वहीं रणबीर जल्द ही ‘जग्गा जासूस’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी नज़र आएगी।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -