लाड़लियों के मामा शिवराज के राज्य में असुरक्षित है लड़कियां
भोपाल। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से जारी 2015 के अपराध के आंकड़ों ने एक बार फिर मध्यप्रदेश की छवि बिगाड़ दी है। दरअसल एक बार फिर मध्यप्रदेश दुष्कर्म के मामलों में देश भर में नंबर एक पर है। एनसीआरबी के अनुसार 2015 में देश भर में सबसे ज्यादा दुष्कर्म के केस एमपी में ही दर्ज किए गए है। भले ही लड़कियों के लिए चलने वाली योजनाओं के कारण देश और दुनिया में पहचान बना चुके एमपी में लड़कियां और महिलाएं देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में देश में सार्वधिक 4391 महिलाएं रेप का शिकार बनी हैं। सरकार ने इसे दुखद करार दिया है और अपना बचान करते हुए कहा की राज्य में हर शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जाती है, इसलिए संख्या ज्यादा है। जबकि 2014 में भी एमपी में दुष्कर्म के मामले सबसे ज्यादा थे यहां 5076 मामले दर्ज किए गए थे। 2015 की इस रिपोर्ट में महाराष्ट्र दूसरे और राजस्थान तीसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र 4144 मामलों के साथ दूसरे और राजस्थान 3644 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है। पूरे देश में दुष्कर्म के कुल 34 हजार 651 केस दर्ज किए गए, जबकि देश भर में महिलाओं के साथ अपराध के 3 लाख 27 हजार मामले दर्ज किए गए। सिर्फ लक्ष्यद्वीप ऐसा प्रदेश रहा, जहां दुष्कर्म का एक भी मामला सामने नहीं आया। इसमें लूट, चोरी और अपहरण की सर्वाधिक वारदात दिल्ली में हुई हैं।
मध्य प्रदेश- 4391 महाराष्ट्र- 4144 राजस्थान 3644 यूपी- 3025 ओडिशा- 2251 दिल्ली- 2199 असम- 1733 छत्तीसगढ़- 1560 केरला- 1256 |
प. बंगाल- 1129 हरियाणा- 1070 बिहार- 1041 चंडीगढ़- 72 अंडमान निकोबार- 36 दादर नगर हवेली- 8 दमनद्वीप- 5 पांडुचेरी- 3। |
|