जल्द ही बाजार में आएंगे 20 और 50 रुपए के नए नोट
- - Advertisement - -
जल्द ही आपको बाजार में 20 और 50 रुपए के नए नोट देखने को मिलेंगे। दरअसल,रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 50 और 20 के नए नोट छापने छा रहा है। हालांकि 50 और 20 रुपए के पुराने नोट भी चलते रहेंगे। बता दें कि इस बात की जानकारी आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है।
- - Advertisement - -
नए नोट में ये होगा बदलाव
आरबीआई के मुताबिक 20 और 50 रुपए के नए नोटों में सुरक्षा के लिहाज से थोड़ा बदलाव किया जा रहा है। जहां 20 रुपए के नए नोट में दोनों नंबर पैनल पर इनसेट लेटर ‘L’लिखा होगा। वहीं 50 रुपए के नए नोट पर दोनों नंबर पैनल पर आने वाले इनसेट लेटर को हटाया जाएगा।
20 और 50 के नए नोटों पर आरबीआई के वर्तमान गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। हालांकि नए नोटों भी पुराने नोटों की भांति ही होंगे। ग़ौरतलब है कि 8 नवम्बर को मोदी सरकार ने 500 और 1000 के नए नोटों को बंद कर दिया था। 500 और 1000 के नोटों में बदलाव के बाद अब आरबीआई 50 और 20 रुपए के नोटों में बदलाव करने जा रहा है।
- - Advertisement - -