चेन्नई एक्सप्रेस का गाना लुंगी डांस यूथ के बीच काफी फेमस हुआ था। इसी तरह कुछ लड़कियों ने लुंगी पहनकर एक फोटो खिंचवाया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। लेकिन इसके पीछे क्या हकीकत रहीं इस बारें में किसी को कुछ नहीं पता चला। कई लोगों ने कई तरह के अंदाजे भी लगाएं हैं लेकिन इन खूबसूरत लड़कियों के लुंगी में फोटों खिचवाने की क्या वजह हो सकती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इस फोटो में करीब 8 से 10 लड़किया नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करने वालों ने लिखा है कि केरल के स्कूलों में लड़कियों के जींस पहनने पर पाबंदी लगाई है इसके प्रोटेस्ट में लड़कियों ने लुंगी पहनी है।
After they banned girls from wearing jeans to college #Kerala #feminism #mondaymorning (Taken fr Ram Iyer on #fb) pic.twitter.com/9YNcGzNZOA
— Sapna Moti Bhavnani (@sapnabhavnani) June 6, 2016
इस फोटो के पीछे क्या कहानी है यह अभी भी सामने नहीं आ पाई हैं इससे पहले भी एक बार 2015 में ये फोटो वायरल हो चुका है। उस समय इन्हे साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के फैन बताया गया था।
टीवी एंकर अर्चना विजयन ने ट्वीट इस फोटो को ट्वीट कर लिखा है, ’केरला के कॉलेजों में हाल ही में जींस को बैन कर दिया गया, जिसके जिसके बाद इन लड़कियों ने लुंगी पहनी है’। वहीं टाइम्स इंडिया फैशन ने भी ट्वीट कर लिखा, ’कितना अच्छा है, केरला में जींस बैन के बाद लड़कियों ने मुन्डा/लुंगी पहनी है’