Monday, September 4th, 2017 11:14:47
Flash

रियालिटी शो ने बदल दी इन सितारों की किस्मत, बॉलीवुड में मिल गई एंट्री




रियालिटी शो ने बदल दी इन सितारों की किस्मत, बॉलीवुड में मिल गई एंट्रीEntertainment

Sponsored




बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें एक्टिंग, डांसिंग और सिंगिग जैसा हुनर विरासत में मिला है, जिसके लिए उन्हें ग्लैमरस इंडस्ट्री में एंट्री के लिए ज्यादार मेहनत नहीं करनी पड़ी, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते रियालिटी शो के जरिए बॉलीवुड में मुकाम हासिल किया है। इन सितारों ने रियालिटी शोज जीते और बॉलीवुड में एंट्री पा ली और आज से सितारे बॉलीवुड की जान हैं। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में-

 

सनी लियोनी-

सनी लियोनी बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। लेकिन इससे पहले वे बिग बॉस जैसे रियालिटी शो में नजर आई थीं। महेश भट्ट की मुलाकात सनी लियोनी से बिग बॉस के सेट पर ही हुई थी। तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वे उनकी आने वाली फिल्म की हीरोइन होंगी। भले ही भट्ट कैंप की ये फिल्म पर्दे पर हिट साबित नहीं हुई , लेकिन सनी को इस बहाने बॉलीवुड में एंट्री मिल गई। सनी बहुत जल्द अरबाज खान के साथ तेरा इंतजार में नजर आएंगी।

एली अवराम-

एली अवराम भी फिल्मों से पहले बिग बॉस के सीजन 7 में नजर आई थीं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद ही उन्हें मिकी वायरस जैसी फिल्म ऑफर हो गई। उन्होंने किस किस को प्यार करूं, नाम शबाना जैसी फिल्मों में काम किया। हां, लेकिन इतना जरूर है कि अगर वे बिग बॉस के घर में न होतीं, तो बॉलीवुड में दिखाई नहीं देती।

प्रिंस नरूला-

बिग बॉस 9 के विजेता बनकर रियालिटी शो के बादशाह बने प्रिंस नरूला एमटीवी रोडीज एक्स 2 और एमटीवी रोडीज स्प्लिट्सविला 8 भी जीत चुके हैं। उनकी पॉपुलेरिटी को देखते हुए उन्हें बड़ो बहू में साइन कर लिया गया है।

युसूफ खान-

डांस के क्षेत्र में भी कई ऐसे कोरियोग्राफर हैं, जिन्हें रियालिटी शो के जरिए अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। उनमें से एक हैं सलमान युसूफ खान। डांस इंडिया डांस के विनर बने सलमान को आज एक बेहतरीन कोरियोग्राफर माना जाता है। अपने अनोखे डांस मूव्स से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिल गई है। इसलिए उन्हें सलमान खान की फिल्म टाइगर के लिए साइन कर लिया गया।

आयुष्मान खुराना-

आयुष्मान खुराना भले ही आज बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुके हों, लेकिन इससे पहले वे वीजे और आरजे थे। उन्हें फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में ब्रेक मिला।

कपिल शर्मा-

कपिल शर्मा की पॉपुलेरिटी को हर कोई जानता है। वह बहुत ही कम समय में एक पॉपुलर कॉमेडियन बन गए हैं। इतने की उन्होंने खुद का शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो शुरू कर लिया। उन्हें एक फिल्म किस किस को प्यार करू के लिए भी साइन कर लिया गया था। जल्द ही वे फिल्म फिरंगी में नजर आएंगे।

राघव जुयाल-

स्लो मोशन डांस के किंग कहे जाने वाले राघव जुयाल डांस इंडिया डांस में एंट्री के बाद एक फेमस कोरियोग्राफर बन गए हैं। बता दें कि एबीसीडी 3 में राघव ने श्रद्धा कपूर और वरूण धवन को डांस की ट्रेनिंग दी थी। फिलहाल वे डांस प्लस का सीजन होस्ट कर रहे हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories