Sunday, September 10th, 2017 03:26:02
Flash

करोड़ों की मालकिन है ऋषि कपूर की ये बेटी, इसलिए नही किया बॉलीवुड डेब्यू




करोड़ों की मालकिन है ऋषि कपूर की ये बेटी, इसलिए नही किया बॉलीवुड डेब्यूEntertainment

Sponsored




नई दिल्ली: आज बॉलीवुड के एक्टर ऋषि कपूर का जन्मदिन है. ऋषि कपूर इस साल अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन यानि की 4 सितबंर 1952 को ऋषि कपूर का जन्म पंजाबी हिंदू परिवार में मुंबई के चेंबूर में ऋषि राज कपूर और कृष्णा कपूर के घर हुआ था। ऋषि कपूर ने मुंबई के कैम्पियन स्कूल और मायो कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

सबसे पहले इन्होने अपने पिता की फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया था। जिसमे उन्होंने राज कपूर के बचपन का रोल निभाया था। इतना ही नही इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वही लीड एक्टर के तौर पर ऋषि की पहली फिल्म बॉबी थी। जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया ने डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था।

आपको बता दे कि ऋषि कपूर ने एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की है. दोनों के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है. उनके बेटे और एक्टर रणबीर कपूर के बारे में तो आप जानते हैं लेकिन उनकी बेटी के बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे. तो चलिए आज हम आपको बाते है उनकी बेटी के बारे कुछ ख़ास बातें जो शायद आज तक आप भी नही जानतें होगें।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी हैं जिनका जन्म 15 सितंबर 1980 को हुआ था। इन्होने फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया है। रिद्धिमा को शुरू से ज्वैलरी डिजाइन पसंद है। इतना ही नही आज रिद्धिमा का खुद का एक ‘आर’ (R) ज्वैलरी नाम से ज्वैलरी ब्रांड है।

रिद्धिमा ने 25 जनवरी 2006 को अपने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की थी। दोनों की मुलाकत लंदन में हुई थी और 5 साल डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली। भरत गार्मेंट एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक हैं। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम समारा है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि रिद्धिमा करोड़ों की मालकिन हैं। बताते चले कि रिद्धिमा सुनीत वर्मा और सुरीली गोयल जैसे जाने माने फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं।

 

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories