देश में कई जगह बारिश अपना विकराल रूप दिखा रही है। देखा जाए तो देश में बारिश सबसे ज़्यादा विकराल बिहार में हो रही है। यहां पर बाढ़ भी आ रही है और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। लोग बाढ़ के कारण अपना घर छोड़ने को भी मजबूर है और इसी कारण वे बाहर दूसरी जगह बचने की जगह तलाश रहे हैं।
बाढ़ के इस कहर के बीच हाल ही में सोशल मीडिया एक वीडियो सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि ये बिहार का ही है और किसी नदी पर बने पुल का है। इस पुल के नीचे से बाढ़ का पानी बह रहा है और उस पर से कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए रास्ता पार कर रहे हैं। कुछ लोग इस पुल को पार कर ही रहे थे कि अचानक पुल बह गया।
पुल बहने का ये मंजर काफी दर्दनाक और भयानक है। इसमें लोग देखते ही देखते बह गए और कोई कुछ नहीं कर पाया। आप भी देखिए इस वीडियो को