शादी के 6 महीने बाद बिजी रोहित शर्मा हनीमून के लिए रवाना हुआ
शादी के बाद से लगातार बिजी चल रहे रोहित शर्मा ने अपने हनीमून के लिए आखिरकार वक्त निकाल ही लिया। हाल ही में उन्होने सोशलमीडिया पर अपने हनीमून की तस्वीर पोस्ट की हैं जिसमें वे एतिहाद एयरवेज की अच्छी सर्विस के लिए शुक्रिया कह रहे है। रोहित शर्मा अपनी शादी के 6 महीने बाद अपनी वाइफ रितिका के साथ हनीमून पर जा रहे हैं उनके फोटो डालने के बाद से ही लोग उनसे उनके हनीमून डेस्टिनेशन पूछ रहे है।
रोहित ने पिछले साल अप्रैल में अपनी गर्लफ्रेंड रितिका को प्रपोज किया था और 13 दिसंबर को शादी की थी। रोहित-रितिका की शादी मुंबई के ताज लैंड्स होटल में हुई थी। शादी से पहले संगीत सेरेमनी में जमकर धमाल हुआ था। शादी में नीता अंबानी, विराट कोहली, युवराज सिंह और बॉलीवुड स्टार सोहेल खान, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। शादी से पहले अंबानी फैमिली ने रोहित शर्मा-रितिका सजदेह को पार्टी थी। ये पार्टी हरभजन और उनकी वाइफ गीता के लिए भी थी।
Finally honeymoon time!! So impressed with @EtihadAirways #Reimagined #EtihadAirways pic.twitter.com/ueV3tvVw6a
— Rohit Sharma (@ImRo45) June 2, 2016
|