Saturday, September 2nd, 2017 14:58:24
Flash

साँची के स्तूप वाला 200 का नोट, बुद्ध के प्रबुद्ध भारत की झलक दिखाएगा




साँची के स्तूप वाला 200 का नोट, बुद्ध के प्रबुद्ध भारत की झलक दिखाएगाBusiness

Sponsored




RBI ने गुरुवार को 200 रु. के नए नोट की तस्वीर जारी कर दी है, यह नया नोट शुक्रवार को जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यह नोट सितंबर के पहले हफ्ते में आएगा। यह पहली बार होगा कि 100 और 500 के बीच की राशि का कोई नोट जारी किया जाएगा। बुधवार को ही इसको लेकर केंद्र सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

ऐसा है 200 का नोट

नोट के आगे वाले हिस्से में अशोक स्तंभ की तस्वीर भी लगाई गई है। इस नोट में
RBI गवर्नर उर्जित पटेल का सिग्नेचर है। नोट को सामने से देखने पर उस पर न्युमेरिक 200 लिखा दिखता है, इसके अलावा देवनागरी में भी 200 लिखा है। नोट के ठीक बीच में महात्मा गांधी का पोट्रेट है। सरकार इससे पहले ही 50 रु. के नए नोट का ऐलान कर चुकी है, वहीं 500 और 2000 के भी नए नोट भी आ चुके हैं।

नोट पर बहुत छोटे लेटर्स में RBI, भारत, INDIA और 200 लिखा है, सिक्युरिटी थ्रेड पर भारत और RBI लिखा है। नोट को आढ़ा-तिरछा करने पर सुरक्षा धागे का रंग हरा और नीला हो जाएगा। नोट पर महात्मा गांधी की फोटो के दांई तरफ गारंटी क्लॉज, गवर्नर के साइन, प्रॉमिस क्लॉज और रिजर्व बैंक का सिम्बल है। वहीं अशोक स्तंभ नोट के दांई तरफ है।

भगवान बुद्ध की बौद्धिक समृद्धता वाले भारत की तस्वीर पेश करता है

वहीं नोट के पिछले हिस्से में बाईं तरफ प्रिंटिंग ईयर है, बाईं तरफ ही स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन है। इसके अलावा लोगो और स्लोगन के तुरंत बाद अलग-अलग लैंग्वेंज में 200 रु. लिखा है। इसके बाद सांची के स्तूप की बहुत ही आकर्षक फोटो है, जो नोट की सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही भगवान बुद्ध की बौद्धिक समृद्धता वाले भारत की तस्वीर पेश करता है। जिसके साथ में देवनागरी में 200 लिखा है। इस नए नोट का साइज 60mmX146mm है।

RBI का आगामी आकर्षण – कुछ ऐसे होंगे 50 रु. के नए नोट

आपको बता दें कि 50 रु. के नए नोटों को महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत जारी किया जाएगा, जिन पर RBI के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। 50 रु. के नए नोटों के पिछले साइड में दक्षिण भारतीय मंदिर के साथ रथ की तस्वीर है, जो कि देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

 

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories