हाफपैंट की बजाय फुलपैंट में हुआ RSS का पथ संचलन
- - Advertisement - -
आज आरएसएस अपना स्थापना दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस साल भी दशहरे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देशभर में पथ संचलन निकाला, लेकिन इस बार का पथ संचलन कुछ अलग था। इस बार के पथ संचलन की ख़ास बात यह थी कि संघ के स्वयंसेवक हाफपैंट में नहीं बल्कि फुलपैंट में पथ संचलन करते नज़र आए।
बता दें कि नागपुर में आरएसएस ने एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी हिस्सा लेने पहुंचे थे। मंगलवार सुबह संघ कार्यकर्ता भूरे रंग के (ब्राउन) फुलपैंट, सफेद शर्ट और काली टोपी पहनें एक ताल में पथ संचलन करते नजर आए। इसके अलावा उनका मोजा पहले के खाकी की जगह गहरे भूरे रंग का हो गया है।
- - Advertisement - -
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करें...