RSS से जुड़े संगठन की मांग, खत्म हो अंग्रेजी की अनिवार्यता
- - Advertisement - -
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी कि (आरएसएस) से जुड़े शिक्षा संगठन उत्थान न्यास नाम के एक संगठन की मांग है कि भारत में प्राथमिक से लेकर उच्च स्तर तक की शिक्षा अंग्रेजी की बजाय हिन्दी में हो। इसके लिए संगठन ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को एक सुझाव पत्र लिखा है। संगठन की ओर से कहा गया है कि स्कूलों में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक मातृभाषा में ही बच्चों को सभी निर्देष दिए जाएं। संगठन ने अपनी सिफारिश में कहा है कि अंग्रेजी की जगह हिन्दी को शिक्षा का माध्यम बनाया जाए।
भारतीय भाषा के विकल्प के तौर पर न हो विदेशी भाषा
संगठन की ओर से कहा गया है कि उच्च स्तर की शिक्षा के लिए अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म कर दिया जाए। संगठन ने अपनी सिफारिश में आगे कहा है कि अंग्रेजी या विदेशी भाषाओं को भारतीय भाषाओं के विकल्प के तौर पर न रखा जाए। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास’ ने शिक्षा के संदर्भ में मंत्रालय को कई दूसरे सुझाव भी दिए हैं।
मसलन, आईआईटी, आईआईएम और एनआईटी जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में भारतीय भाषाओं में पढ़ाई के प्रबंध करने का सुझाव दिया गया है। उसने मंत्रालय से कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाते समय उसके सुझावों पर अमल किया जाए।
- - Advertisement - -