डर गई थी पूरी दुनिया जब रूस में दिखा ये समुद्री शैतान
- - Advertisement - -
मास्को। हाल ही में मास्को प्रदेश में आयोजित इंटरनेशनल सैन्य तथा तकनीकी फोरम आर्मी 2016 में रूसी सैनिकों ने 11 हजार से भी आधिक आधुनिक हथियार पेश किए। जिसमें रूस के सबसे खतरनाक रोबोट किलर भी शामिल थे। यह किलर रोबोट तीन किमी दूर से भी सटीक निशाना लगा सकता है। हाथियारों की इसी कड़ी में जानते हैं रूस के सी- मॉन्स्टर मतलब समुद्री शैतान के बारे में….
पूरी दुनिया उस समय डर गई थी जब आश्चर्य में डाल देने वाला ऐसा ही वाकया 1980 में सामने आया था। जब अमेरिका के खूफिया सैटेलाइट ने सोवियत यूनियन के सी मॉन्स्टर का पता लगाया था। दरअसल 1980 में जब रूस सोवियत यूनियन का हिस्सा था तब अमेरिका ब्रिटेन सहित नाटो देशों को जवाब देने के लिए रूस ने समुद्र में अपना सी-मॉन्स्टर उतारा था।20 वीं सदी में बने समुद्र में तैरने वाले इस वॉरशिप की स्पीड 200 से 250 किमी प्रति घंटा थी। इसकी डिजाइन इस तरह की गई थी कि यह समुद्र में कभी डूब नहीं सकती थी।
सोवियत यूनियन ने इसका निर्माण 1975 में ही कर लिया था। करीब 2 साल तक इसकी टेस्टिंग और तकनीकी बदलाव होते रहे। इसकी लंबाई 100 मीटर और वजन 544 टन था। इसके बाद 1980 में इसे सोवियत मरीन को सौंप दिया गया था। वर्ष 1991 में सोवियत यूनियन के विघटन के बाद ये शिप रूस के हिस्से में आई, जिसे अब और आधुनिक वॉरशिप में बदल दिया गया है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -