सगाई समारोह में पहुंची साध्वी ठाकुर, मातम में बदली खुशियां
- - Advertisement - -
हरियाणा के करनाल में सगाई समारोह चल रहा था। सभी ओर खुशियों का माहौल था। लेकिन अचानक यह माहौल गम तब्दील हो गया। यहां पर एक महिला की गोली लगने के बाद मौत हो गई। दरअसल, यह हादसा तब हुआ जब यहां आशीर्वाद देने पहुंची साध्वी देवा ठाकुर ने अपने गनमैनों के साथ डीजे पर डांस करते हुए हवा में फायरिंग कर रही थी। अचानक गोली अटक गई और जब इसे निकालने की कोशिश की जा रही थी तो ट्रिगर दब गया। जिसमें सुनीता नाम की एक महिला को गोली लग गई। तुरन्त ही सुनीता को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
-इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका अभी इलाज चल रहा हैं। बहरहाल, पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर और उनके गनमैन के ख़िलाफ़ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद से ही साध्वी अपने गनमैन्स के साथ फरार है। मौके से गोलियों के दर्जनों खोल बरामद किए गए हैं।
कौन है साध्वी देवा ठाकुर?
-साध्वी देवा ठाकुर हरियाणा की रहने वाली हैं। हिन्दूवादी और मुस्लिम विरोधी बयानों को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहती हैं।
-2015 में वह अपने एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में रही थी। साध्वी ने कहा था कि देश में मुस्लिमों और ईसाईयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके लिए उनकी नसबंदी करवाई जाए।
-साध्वी ख़ुद को हिन्दू महासभा की उपाध्यक्ष व देवा इंडिया फॉउंडेशन की अध्यक्ष बताती है। वह अपने साथ दर्जनभर हथियार बंद चेले रखती है। साध्वी देवा ठाकुर ने करनाल के ब्रास गांव में अपना आश्रम बनाया हुआ है।
-आमतौर पर साध्वी फेसबुक पर भी अपनी बंदूकों के साथ फोटोज हमेशा डालती रहती हैं। साध्वी देवा ठाकुर को विदेशों में घूमना ,सोने के जेवरात पहनना और बंदूकें रखने का शौक हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -