सलमान की दुल्हन होती ये एक्ट्रेस, डेट फिक्स करके किया था शादी से इनकार
सलमान की शादी कब होगी ये तो भगवान ही जाने या सलमान जाने। लेकिन किस से फिक्स हुई थी इस बात की कहानी हम आपको बताने वाले हैं। पहले के जमाने में देखा जाए तो लड़कियां सल्लू मियां की दीवानी होती थी। अपने रूम में उनका शर्टलेस पोस्टर लगा के रखती थी और हो सकता है उनसे शादी के सपने भी देखती हो लेकिन सलमान की जिससे रीयल में शादी फिक्स हुई थी वो थी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी।
- - Advertisement - -
संगीता बिजलानी जो फिल्म ‘त्रिदेव’, ‘विष्णु देवा’ और युगांधर जैसी फिल्मों में नज़र बनाई हैं संगीता बिजलानी हाल ही में 57 साल की हो गई है लेकिन उनकी लाइफ की कॉन्ट्रोवर्सी उनका साथ नहीं छोड़ती। सलमान की बायोग्राफी के अनुसार संगीता की शादी सलमान के साथ फिक्स हो चुकी थी लेकिन बाद में इस शादी को कैंसिल करना पड़ा।
बायोग्राफी के मुताबिक सलमान और संगीता की शादी की तारीख 27 मई 1994 फिक्स हुई थी। संगीता ने खुद सलमान को शादी के लिए चुना था। सलमान ने शादी की डेट 27 मई फिक्स की थी। सलमान के घरवाले तो इस रिश्ते के लिए राजी थे लेकिन संगीता के घरवाले हिचकिचा रहे थे।
संगीता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘‘मुझे एक महीने बाद पता चला कि कुछ गड़बड़ है। मैने सलमान को फॉलो करना शुरू किया और पाया कि वे शादी के लायक नहीं है। इतना ही नहीं मुझे ऐसा भी लगने लगा कि वो बॉयफ्रेंड बनने के काबिल भी नहीं है। यह बहुत ही इमोशनली ट्रॉमेटिक और टेरिबल एक्सपीरिएंस था।
सलमान के साथ इस रिश्ते के टूटने के बाद संगीता बिजलानी का नाम इंडियन क्रिकेटर अजहर के साथ भी आया। अपनी लाइफ में 99 सेंचुरी लगाने वाले अजहर पहले से शादीशुदा थे लेकिन उन्हें जब संगीता से प्यार हुआ तो उन्होंने उनसे दूसरी शादी की हालांकि 2010 में वे अजहर से भी अलग हो गई और अब वो सिंगल है।
- - Advertisement - -