यूलिया के अलावा इन्हें भी मिल चुकी है सलमान की स्पेशल पेटिंग
- - Advertisement - -
बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान रोमानिया की सुंदरी यूलिया वंतूर से रिश्तों को लेकर आए दिनों सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि दोनों ने ऑफिशियली अभी तक अपने रिलेशनशिप को सबके सामने स्वीकारा नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों बहुत जल्दी ही शादी करने वाले हैं। खैर खबर ये हैं कि सलमान खान कि काथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को एक स्पेशल गिफ्ट मिला है। लेकिन ये पता नहीं चल पा रहा कि ये गिफ्ट उन्हें किसने दिया है।क्या है मामला
दरअसल, यूलिया ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने अपना एक खूबसूरत सा स्केच पोस्ट करते हुआ लिखा कि “ये उनके किसी चाहने वाले दोस्त ने दिया है।” तभी से अटकने लगाई जा रही है कि ये स्पेशल गिफ्ट कहीं सलमान खान ने तो नहीं दिया। गौरतलब है कि सभी जानते हैं कि सलमान कितने बेहतरीन पेंटर है और उन्होंने कितनों को अपने से बनाई पेटिंग गिफ्ट की है। तभी से ये उम्मीद लगाई जा रही है कि यूलिया को ये स्केच सलमान खान ने गिफ्ट किया होगा।कौन हैं लूलिया
यूलिया रोमानिया की रहने वाली हैं, जो मॉडल होने के साथ टीवी होस्ट भी हैं। 2006 में उन्होंने टीवी की तरफ मूव किया। उन्होंने पीआरओ टीवी के लिए मॉर्निंग न्यूज शो होस्ट किया। वे वीक के आखिरी में मॉर्निंग न्यूज पढ़ती थीं और साल में एक बड़े प्रोग्राम की को-होस्ट भी होती थीं। यूलिया , स्टीफन बनीका के साथ डांसिंग प्रोग्राम भी कर चुकी हैं। वे स्पोर्ट्स की भी सपोर्टर हैं। उन्होंने फिल्म ‘ओ तेरी’ में एक आइटम नंबर भी किया है। इस फिल्म को सलमान के ब्रदर-इन-लॉ अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था।
इन्हें भी मिल चुकी है सलमान की स्पेशल पेटिंग
इस पेटिंग को सलमान खान ने फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के दौरान बनाया था। जिसे बाद में उन्होंने करीना कपूर खान को गिफ्ट कर दिया था।
एक शो के दौरान समलान ने रणबीर कपूर को राजकपूर की फोटो गिफ्ट की थी जिसे सलमान ने खुद बनाई थी।
गजिनी फिल्म की एक्ट्रेस असिन को एक पेटिंग के साथ देखा गया था। जिसे सलमान खान बनाया था।
बॉलीवुड के सभी सितारे उनकी पेटिंग की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कई एक्टर और एक्ट्रेस को पेटिंग्स गिफ्ट की हैं।
गौरतलब है कि सलमान को अधिकतर धर्मनिरपेक्ष विषय पर पेटिंग बनाना पसंद है।
सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक बार उनकी पेटिंग के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -