इस एक्टर को जान से मार देना चाहते थे सलमान
मुंबई। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान हमेशा किसी न किसी बात के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने रेप पर विवादित बयान दिया था, जिसकी पूरे देश ने आलोचना की थी। अब बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को लेकर सलमान ने कहा है कि मैं रणवीर सिंह पर कुर्सी तोड़ देना चाहता था। मैं उसे जान से मार देना चाहता था।
क्यों कहा सलमान ने ऐसा
दरअसल में पिछले दिनों रणवीर आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे की शूटिंग के लिए पेरिस में थे। जहां उन्होंने थियेटर में जाकर सुल्तान देखी। लेकिन सिर्फ देखी ही नहीं, बल्कि बेबी को बेस पसंद है गाने पर थियेटर में ही डांस भी किया। रणवीर सिंह का यह अंदाज सबको बहुत पसंद आया और इसकी काफी चर्चा भी हुई। जब इस बारे में सलमान खान से बात की गई तो उन्होंने मजाकिये अंदाज में जवाब दिया।
सलमान ने कहा
सलमान ने कहा कि, मैं उसे जान से मार देना चाहता था.. मैं उस पर कुर्सी तोड़ देना चाहता था.. वह फिल्म देखने गया था या डांस करने? मैं कह रहा हूं, वह चाहता था सब लोग उसे देंखे। गौरतलब है कि सलमान खान ने ये बातें मजाक में कहीं हैं। हालांकि रणवीर सिंह भी इन बातों को मजाक के तौर पर ही लेंगे।
|