Thursday, August 31st, 2017
Flash

जानिए बाबा राम रहीम के उस “सीक्रेट रूम” और “आश्रम” के बारे में, जहां बसा है पूरा शहर




Social

Sponsored




इन दिनों बाबा राम रहीम जेल जाने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वे साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी पाए गए हैं। वैसे तो अब तक बाबा की लाइफस्टाइल से लेकर उनके रहन-सहन को लेकर चर्चा ज्यादा हुई है, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं उनके उस सीक्रेट रूम के बारे में, जिसके बारे में सिर्फ उनके करीबी जानते हैं। बताया जाता है कि बाबा का ये सीक्रेट रूम काफी आलीशान है।

ऐसा रहा बाबा का सीक्रेट रूम-

हरियाणा के सिरसा जिले में 100 एकड़ के आश्रम में उनका दरबार लगता है। आश्रम के बीचों-बीज एक ताजमहल जैसा सुंदर कमरा बना हुआ है। जिसे बाबा की गुफा के नाम से जाना जाता है। इस गुफा तक पहुंचने के लिए एक ही दरवाजा है, जहां उनके गाड़ी सीधे पहुंचती है। इस गुफा के रास्ते में कमांडो बंदूक लिए तैनात रहते हैं। इस गुफा में आने के लिए बकायदा पहचान और बायोमेट्रिक सिस्टम का उपयोग किया जाता है। इस गुफा के अंदर का नजारा कभी आप देखें तो देखते रह जाएंगे। आलीशान सीक्रेट रूम है ये। यहां शानदार सोफे और महंगे -महंगे पर्दे तक लगे हुए हैं।

आश्रम ही नहीं है, बल्कि पूरा शहर बसा है यहां-

बाबा राम रहीम के लिए कई देशों में सीधे बात करने के लिए हॉटलाइन मौजूद है। आश्रम में आने के बाद बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ती। यहां तक की आपको अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए भी पेट्रोल पंप नहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आश्रम में दो पेट्रोल पंप हैं। आश्रम की गाडिय़ों को पर्ची पर सीधे पेट्रोल मिलता है। आश्रम में खेती भी की जाती है। दाल-चावल से लेकर आलू-टमाटर तक की खेती होती है। आश्रम में कई टेलर भी हैं, तो एक जगह मसाले भी बनते हैं। आश्रम घूमने के लिए अंदर एक बैटरी वाली कार भी चलती है। इतना ही नहीं आश्रम में एक जंबो साइज की वॉशिंग मशीन है, जिसमें एक बार में 10-15 हजार कपड़े एक साथ धुलते हैं। इसे खासतौर से बनवाया गया है।

चंडीगढ का डिजाइनर डिजाइन करता है बाबा के कपड़े-

बाबा जितने स्टाइलिश फिल्मों में दिखते हैं, उतने ही वह रियल लाइफ में भी स्टाइलिश हैं। वह शुरू से चमकदार और शिफॉन से बने कपड़े पहनते आए हैं। आपको बता दें कि उनके कपड़े चंडीगढ़ का ही एक डिजाइनर डिजाइन करता है। उनके पास कई महंगी-महंगी बाइक भी हैं। इनके पास खास तरह के स्कूटर और हमर जैसी दिखने वाली गाड़ी भी है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories