जब सहवाग ने गेल से पूछा मजेदार सवाल
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। अपने ट्वीट से लोगों के दिलों में राज करने वाले वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर से एक मजेदार ट्वीट किया है। यह ट्वीट किसी और के निए नहीं बल्कि वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के लिए है। जी हां सहवाग ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि आखिर गेल की आत्मकथा पढ़ने के बाद उन्हें कैसा लगा।
खास बात तो ये है कि इस ट्वीट में उन्होंने क्रिस गेल के निकनेम का इस्तेमाल किया है। सहवाग के अपने संदेश के आखिर में गेल को किंग-कॉन्ग कहा है। सहवाग ने ट्वीट किया, गेल के सामने सब फेल हैं। इस किताब में किस किस को दिया पेल। बताओ मिस्टर किंग-कॉन्ग।
गौरतलब है कि इसके अलावा सहवाग ने एक और ट्वीट किया है जिसमें सहवाग ने दो फोटो डाली है। बता दें कि इस फोटो में सहवाग के साथ रोहित शर्मा और क्रिस गेल नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट में सहवाग ने लिखा है कि एक फोटो में ही टेस्ट की चार ट्रिपल सेंचुरी और ओडीआई की चार डबल सेंचुरी। इसमें सहवाग ने गेल को यूनिवर्स बॉस तो रोहित को मिस्टर टैलेंट कहा है।
In front of Gayle,everyone is Fail.
Is book me kis kis ko diya Pel.
Tell me Mr King Kong @henrygayle#SixMachine pic.twitter.com/tYMsjRTRF7— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 3, 2016
4 test triple centuries and 4 odi double centuries in one pic.
With Universe Boss @henrygayle & Mr.Talent @ImRo45 pic.twitter.com/t88JF1IujW— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 4, 2016
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -