दूरदर्शन पर एक बार फिर शुरू होगा शाहरुख का ‘सर्कस’
कहते है छोटी-छोटी चीजों से ही इंसान आगे बढ़ता है। यह बात बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान पर सटीक बैठती है। मेहनत और संघर्ष की मिसाल पेश करते हुए शाहरुख एक ऐसे शख़्स बन गए हैं जिन्हें अब किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है। पूरी दुनिया उनके टैलेंट से वाकिफ़ है। लेकिन एक वक़्त ऐसा भी था जब उन्हें कोई नहीं जानता था। उस दौर में ख़ुद को फ़िल्मों में लाने के लिए शाहरुख ने छोटे पर्दे का सहारा लिया था। उनका पहला सीरियल फौजी था। हालांकि उन्हें असली पहचान दूरदर्शन चैनल पर कुंदन शाह और अजीज मिर्जा के सीरियल सर्कस से मिली थी। इस सीरियल के बाद से ही शाहरुख के फ़िल्मी करियर को उड़ान मिली थी। सर्कस के बाद शाहरुख ने कभी हां कभी ना, राजू बन गया जेंटलमैन, यस बॉस और चलते-चलते जैसी फ़िल्मों में काम किया।
अब एक लम्बे वक्त के बाद जब शाहरुख का ये सीरियल एक बार फिर दूरदर्शन पर वापसी करने जा रहा है। शाहरुख का ये शो 19 फरवरी 2017 से शाम 8 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। सीरियल में काम करने वाली रेणुका शहाने ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। बता दें कि सर्कस का पहला भाग वर्ष 1989 में प्रसारित हुआ था।
क्या है सीरियल में ख़ास
-इस सीरियल की ख़ासियत यह है कि इसे सर्कस के वास्तविक माहौल में ही शूट किया गया था।
-सीरियल में शाहरुख ने शेखरन का किरदार निभाया था जो कि मालाई सर्कस का मालिक होता है। इस तरह शाहरुख के फैन उनका यंग अवतार भी देख पाएंगे।
यहां देखिए शाहरुख के ‘सर्कस’ की एक झलक
- - Advertisement - -