मोदी से मदद मांगेंगे पाक क्रिकेटर अफरीदी, जानिए क्यों
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भारत में अपने एक फैन की गिरफ्तारी से दुखी हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक घटना बताया है। उनका कहना है कि वे अपने फैन की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करेंगे। दरअसल असम में एक मैच के दौरान उनके एक फैन ने अफरीदी के नाम की टीशर्ट पहनी थी, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
यह शर्मनाक बात है
पाकिस्तान के अखबर ’जंग’ ने अफरीदी के हवाले से लिखा, ‘यह शर्मनाक बात है कि इस तरह की घटना है। क्रिकेट पर राजनीति हावी हो रही है।‘ रिपोर्ट के अनुसार सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी की यूथ विंग की शिकायत पर असम की पुलिस ने क्रिकेट फैन रिपन चौधरी को हिरासत में लिया है। उन्हें धारा 120 बी और 294 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
आफरीदी ने कहा यह इंटॉलरेंस है
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी ने कहा कि वे इस मामले में मदद के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। अफरीदी ने कहा, खेल से जुड़े मामलों में इस तरह की घटनाओं की निंदा की जानी चाहिए। यदि भारत में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के फैन हैं तो पाकिस्तान में भी भारतीय क्रिकेटर्स के फैन हैं। किक्रेट फैंस को सिर्फ फैंस की नजर से देखा जाना चाहिए।
पाक में भी हो हुआ था कुछ ऐसा
इसी तरह इसी साल फरवरी में एक मामला पाकिस्तान में हुआ था। जब भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के एक फैन को पंजाब के ओकारा में अपने घर की छत पर भारतीय तिरंगा फहराने के जुर्म में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। वैसे बाद में उस फैन को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
- - Advertisement - -