Wednesday, September 13th, 2017 03:25:24
Flash

शरद यादव के इस बिहार दौरे से ही तय होगा उनका अगला पैंतरा




शरद यादव के इस बिहार दौरे से ही तय होगा उनका अगला पैंतराPolitics

Sponsored




JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शरद यादव अपने 3 दिन की यात्रा पर बिहार जा रहे हैं, जहां वे जनता के बीच जाकर महागठबंधन टूटने के कारणों और उसके बारे में जनता का निर्णय जानने की कोशिश करेंगे। वहीं उनके जाने से पहले JDU से निकाले गए गुजरात के पार्टी महासचिव अरुण श्रीवास्तव आज सुबह ही पटना पहुंच चुके हैं। हालांकि शरद के बिहार दौरे को लेकर JDU ने कहा है कि यह उनका निजी दौरा है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

बिहार की 11 करोड़ जनता का भरोसा टूटा

आपको यह जानकारी दे दें कि बिहार में महागठबंधन टूटने और उसके बाद BJP से हाथ मिलाकर नीतीश कुमार के राजनीतिक पालाबदल पर शरद यादव काफी नाराज हैं और अपना बिहार दौरा शुरू करने से पहले भी उन्होंने यही कहा कि महागठबंधन के टूटने से मुझे बड़ी चोट पहुंची है। खास तौर पर इससे बिहार की 11 करोड़ जनता का भरोसा टूटा है। शरद ने यह भी कहा है कि हमारे अथक प्रयास से महागठबंधन बना था, हमने 3 हेलीकाप्टरों से BJP के 26 हेलीकाप्टरों का मुकाबला किया था। परिस्थिति विकट है और मैं जब भी परेशान होता हूं, तब मन के अंधेरे से घिर जाता हूं, तो उजाले के लिए लोगों के बीच जाता हूं और इसीलिए बिहार दौरा कर रहा हूं।

शरद यादव की पार्टी JDU और नीतीश की JDU-B – लालू

शरद के इस कड़े बयान के तुरंत बाद JDU के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. त्यागी की प्रतिक्रिया आई। त्यागी ने उम्मीद जताई कि शरद JDU को कमजोर करने वाला कोई भी आचरण नहीं करेंगे। हालांकि त्यागी ने यह भी जोड़ा कि पार्टी के खिलाफ किसी की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं शरद के दौरे को लेकर लालू यादव ने भी बड़ा बयान दिया और कहा कि शरद यादव की ही पार्टी JDU है और नीतीश की पार्टी तो JDU-B है, शरद यादव के साथ हमारा गठबंधन था और रहेगा। इस बयान के बाद अटकलबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। साथ ही, लालू ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वे शरद यादव के पटना पहुंचते ही उन पर हमला करवा सकते हैं।

आज शरद के आदर्श तेजस्वी और तेजप्रताप यादव कैसे हो गए?

शरद के बिहार दौरे को लेकर गड़बड़ी की आशंका वाले लालू प्रसाद यादव के बयान पर JDU राष्ट्रीय महासचिव के. सी. त्यागी ने कहा कि अगर कहीं कुछ होता है, तो इसके लिए RJD और लालू ही जिम्मेदार माने जाएंगे। JDU कार्यकर्ताओं को इसे लेकर सतर्क रहना चाहिए। वहीं पार्टी के प्रवक्ता निखिल रंजन ने कहा कि शरद यादव को जल्द ही पता चल जाएगा कि नीतीश कुमार का फैसला सही था। उन्होंने कहा कि आज शरद के आदर्श तेजस्वी और तेजप्रताप यादव कैसे हो गए? एक समाजवादी नेता भ्रष्टाचारियों के साथ होगा ये दुखद है। उन्होंने कहा कि शरद यादव की यात्रा से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

3 दिनों के दौरान वे 8 जिलों में जाएंगे

शरद यादव की पहली सभा सारण जिले के सोनपुर में होगी। वे नीतीश कुमार के BJP से हाथ मिलाने के फैसले से नाराज हैं और इस मुद्दे को लेकर वह जनता से सीधा संवाद करेंगे। 3 दिनों के दौरान वे 8 जिलों में जाएंगे। शरद दिल्ली से आज अर्थात गुरुवार को पटना आएंगे और एयरपोर्ट से ही सोनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। शरद यादव ने अपने इस कार्यक्रम का नाम ‘जनता से सीधा संवाद’ रखा है। जिन जिलों का वह दौरा करेंगे उनमें सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा एवं मधेपुरा शामिल हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शरद के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है

शरद यादव के इस दौरे को JDU पार्टी विरोधी गतिविधि मान रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह मुद्दा JDU की 19 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उठ सकता है। उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। वैसे, शरद यादव भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में मौजूद रहेंगे। वह इस आशय की घोषणा पहले की कर चुके हैं। JDU के BJP से हाथ मिलाने के बावजूद शरद यादव लगातार BJP पर हमलावर हैं। वे राज्यसभा में भी विभिन्न मुद्दों पर केंद्र की NDA सरकार को घेर रहे हैं।

क्या शरद यादव ने अपना अलग रास्ता चुन लिया है?

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि महागठबंधन से नाता तोडऩे का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के अंदर विमर्श के बाद सर्वसम्मति से लिया था। ऐसे में इस निर्णय के खिलाफ आवाज उठाना पार्टी विरोधी गतिविधि मानी जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. त्यागी ने कहा है कि ऐसा लगता है शरद यादव ने अपना अलग रास्ता चुन लिया है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories