Wednesday, September 6th, 2017 23:17:47
Flash

पार्टी में बिना जूतों के दिखे शाहरूख, जानिए क्या है पूरा मामला




पार्टी में बिना जूतों के दिखे शाहरूख, जानिए क्या है पूरा मामलाEntertainment

Sponsored




शाहरूख जहां भी जाते हैं लोग उन पर ही नजर रखते हैं। उनके कपड़े हों या उनकी हेयरस्टाइल, लोगों की नजरें सिर्फ उन पर ही होती हैं। हाल ही में जब शाहरूख खान गणपति के दर्शन के लिए अंबानी के घर पहुंचे तो भी लोगों के बीच वह सेंटर ऑफ अट्रेक् शन रहे। इसलिए नहीं कि वे एक सिलेब्रिटी हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि गणपति दर्शन के बाद उन्होंने पूरी पार्टी में जूते नहीं पहने थे। दरअसल, वे दर्शन के बाद बातों में इतना मशहूल हो गए कि जूते पहनना ही भूल गए और जब तक वे पार्टी में रहे , वे बिना जूतों के ही दिखे। लोग उन्हें इस तरह देखकर कुछ हैरान थे। पार्टी खत्म होने के बाद जब वे मेंशन से बाहर आए तो उन्हें याद आया कि उन्होंने जूते तो पहने ही नहीं हैं। फिर उनके जूतों की ढूंढाई शुरू हुई। जब अंबानी के बेटे आकाश अंबानी तक ये खबर पहुंची तो उन्होंने भी शाहरूख के जूते ढूंढने में मदद की।

दरअसल, मुकेश अंबानी ने अपने घर गणपति स्थापना कर एक पार्टी आयोजित की थी, जिसमें कई सिलेब्रिटी शामिल हुए। शाहरूख भी आए। दर्शन से पहले उन्होंने जूते उतारे थे, लेकिन बाद में वे जूते पहनना भूल गए। जब उन्हें याद आया कि उन्होंने जूते नहीं पहने, तो वे हडबड़ा गए और जूते ढूंढने लगे। ये बात पूरी पार्टी में फैल गई।

वे जूते न मिलने के कारण इतना हड़बड़ा गए कि उन्हें याद नहीं आया कि जूते कहां उतारे थे। उनके जूते तलाशने में कुछ और लोग भी आगे आए। ये बात जब के बड़े बेटे आकाश को पता चली तो वे भी जूते तलाशने का काम करने लगे। जब देर तक जूते नहीं मिले तो शाहरुख ने खुद ही तलाश शुरू की। देर तक खोजने के बाद आखिरकार शाहरुख को जूते मिल ही गए, जिसे पहनकर वने घर गए।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories