पिंपल फोड़ने से हो सकते है ये नुकसान
- - Advertisement - -
टीनएजर्स और यंगस्टर्स के चेहरे पर पिंपल होना आम बात है क्योंकि इसी एज में वे घर से बाहर निकलते है और उनके फेस को दुनियाभर के पॉल्युशन का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण पिंपल होते हैं। पिंपल का होना कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं है लेकिन अगर आप उसे फोड़ते है तो वो पिंपल आपके लिए एक बड़ी प्रॉब्लम खड़ी कर सकता हैं। चेहरे पर निकले मुंहासे को कभी फोड़ना नहीं चाहिये नहीं तो, चेहरे पर दाग पड़ जाता है और चेहरा बहुत ही ज्यादा खराब दिखने लगता है। पिंपल को फोड़ने पर इंफेक्शन हो जाता है, जो कि और भी ज्यादा घातक है। यहां पर हम आपको बताने वाले है कि पिंपल को फोड़ने के क्या नुकसान हो सकते है।
पिंपल फोड़ने के नुकसान
1) पिंपल को फोड़कर आपके फेस को एक बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। आप जितने पिंपल्स को फोड़ेंगे आपका चेहरा उतना ही खराब होने की संभावना रहेगी।
2) पिंपल को फोड़ने से वह त्वचा के आसपास के ऊतकों में चला जाता है। इससे उस जगह पर कई सारे रोगाणु फैलने के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसा करने पर भयंकर इंफेक्शन बढ़ जाता है।
3) पिंपल को फोड़ने पर चेहरे पर एक घाव बन जाता हैं। कभी-कभी वह घाव सूख जाता है और काला निशान हो जाता है लेकिन कभी-कभी वह घाव बढ़ता चला जाता है और बाद में एक बड़े दाग का रूप ले लेता है।
4) पिंपल फोड़ने से चेहरे पर लाल रंग के दाग बन जाते हैं, जो कि कई दिनों तक फूले नजर आते हैं। यह दाग मेकअप से भी नहीं छुपते।
5) पिंपल को फोड़ना आपके लिए सबसे बड़ी गलती भी साबित हो सकती है क्योंकि एक पिंपल को फोड़ने पर उसके लिक्विड से दूसरा पिंपल भी अपने आप जल्द ही निकल आता है।
6) पिंपल फोड़ने से चेहरे पर सूजन भी आ सकती है।
पिंपल को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय- क्लिक करें
- - Advertisement - -