धोनी की बॉयोपिक से गायब हैं उनके भाई, इस फिल्म में हुई कई गलतियां
30 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। इस फिल्म को सभी वर्ग के दर्शक काफी सराह रहे हैं। पिछले तीन दिनों में धोनी की इस बॉयोपिक ने 66 करोड़ रूपए का बिजनेस किया है। इस फिल्म में धोनी की ज़िन्दगी के कई छुपे हुए पहलूओं को दिखाया गया हैं। डायरेक्टर नीरज पाण्डेय ने धोनी के जीवन को पर्दे पर उतारने के लिए काफी मेहनत भी की है। लेकिन उन्होंने इस फिल्म में कई गलतियां भी की है।
1. धोनी के भाई है फिल्म से गायब
इस फिल्म में धोनी के परिवार के सभी लोगों को बताया गया हैं। उनके कैरियर की शुरूआत में वे परिवार के साथ रहते थे। इसमें उनकी माता-पिता और बहन को प्रमुख रूप से बताया है। लेकिन डायरेक्टर धोनी के भाई को इस फिल्म में लाना ही भूल गए। उनके भाई नरेंद्र धोनी रांची में पॉलिटिशयन है और समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए है। धोनी की बॉयोपिक में उनकी बहन के बारे में भी बताया है लेकिन उनके भाई का दूर-दूर तक इस फिल्म में कोई जिक्र नहीं है।
2. धोनी और प्रियंका की मुलाकात
फिल्म के अनुसार धोनी और प्रियंका की पहली मुलाकात फ्लाइट में होती है। जब इंडिया और पाकिस्तान का मैच विशाखापट्टनम में खेला जाने वाला होता है। ये मैच 5 अप्रैल 2005 को हुआ था। उस समय धोनी 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन कहा जा रहा है कि धोनी से प्रियंका की मुलाकात 2002 में हुई थी।
3. एड से कोई लेना देना नहीं
फिल्म में धोनी को जिन ब्रांड्स का प्रचार करते दिखाया है उनसे धोनी का कभी कोई लेना-देना नहीं रहा। जैसे संजय घोड़ावत इंस्टीट्यूट और फिनोलेक्स पाइप्स का एड धोनी ने कभी नहीं किया।
4. लावा ने एक साल पहले ही लांच कर दिए फोन
धोनी ने वैसे तो कई प्रोडक्ट के प्रचार किए है जैसे पेप्सिको, रीबॉक, टीवीएस मोटर्स आदि। लेकिन बॉयोपिक में सुशांत को लावा का विज्ञापन करते हुए दिखाया हैं। माना कि धोनी लावा के ब्रांड एम्बेसडर है लेकिन फिल्म में 2008 में लावा फोन को लॉंच किया गया है जबकि लावा ने 2009 में अपने फोन लांच किए थे।
5. धोनी और साक्षी
धोनी और साक्षी के बारे में तो सभी जानते है। उनकी असल जिन्दगी से आप और हम सभी रूबरू है। असल जिन्दगी में वे बचपन के दोस्त है। लेकिन फिल्म में बताया गया है कि दोनों की मुलाकात पहली बार एक होटल में होती है।
Courtesy-rajnikantvscidjokes