सिंहस्थः तूफान पर भारी पड़ी आस्था
उज्जैन। एक ओर जहां आस्था का मेला लगा हुआ था वहीं बारिश और आंधी ने सारी तस्वीर ही बदल दी। गुरूवार को उज्जैन में लगे सिंहस्थ मेले में आई भारी बारिश और आंधी के कारण लोगों को आपदा का सामना करना पड़ा। इस बारिश के कारण कई साधुओं के टेंट और पांडाल उजड़ गए। अचानक आएं इस तूफान और बारिश के कारण 7 लोगों की मौत हो गई है। तूफान की चपेट में लगभग 90 लोग जख्मी भी हो गए है। हादसे के बाद उज्जैन में तेजी से राहत और बचाव कार्य किया गया जिसके बाद सब ठीक होता नजर आया। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी मौके पर वहां चल रहे राहत कार्यो का जायजा लिया।
फिर से शुरू हुआ नया सफर
सिंहस्थ में तेज बारिश और तूफान के आने से शुक्रवार को सुबह शुरू हुए पर्व स्नान पर कोई फर्क नही पड़ा। श्रद्धालुओं की संख्या को देखकर लगता है कि जैसे कुछ हुआ ही नही है। इस आपदा पर इनकी श्रद्धा काफी भारी हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिप्रा तट पर स्नान का पुण्य प्राप्त किया। हजारों की संख्या में रामघाट सहित अन्य घाटों पर उमड़े श्रद्धालुओं को देखकर यह नहीं लग रहा है कि कल ही सिंहस्थ में उन्हें एक बड़ी आपदा का सामना करना पड़ा।
अल सुबह सीएम ने लिया जायजा
सीएम शिवराज सिंह चौहान अल सुबह 4 बजे उज्जैन पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचकर घायलों और नदी के घाटों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों एवं घायलों से चर्चा की और उनके शीघ्र दुरूस्त होने कामना की।
सीएम @ChouhanShivraj ने आज तड़के ४.३० बजे उज्जैन पहुँचकर घायलों का हाल जाना और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। pic.twitter.com/QJyWaNgqCz
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) May 6, 2016
मुआवजे की घोषणा
इस तूफान में सिंहस्थ में ले में लगे कई साधुओं के पांडाल गिर गए। अचानक पंडाल गिरने के कारण उसके चपेट में कई लोग आ गए। इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोग घायल हैं। राज्य सरकार ने मृतको के परिजनों के लिए 5 लाख रूपये का ऐलान किया हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के लिए 50 हजार रूपये और मामूली घायलों के लिए 25 हजार रूपये देने का ऐलान किया हैं।
इस तरह मचायी तूफान ने तबाही
|