3 महीने बाद थी शादी, शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंची मंगेतर
- - Advertisement - -
तरनतारन। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार सीमा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहा है। पाक द्वारा सीजफायर तोड़ने का भारतीय सेना मुहंतोड़ जवाब दे रही है और जानकारी के मुताबिक पड़ोसी देश को भारी नुकसान हुआ है तो वहीं एलओसी की सुरक्षा में तैनात कुछ जवान भी शहीद हो गए।
पाक फायरिंग में शहीद हुआ जवान
हाल ही में पाकिस्तान ने आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए रविवार को भी एलओसी पर फायरिंग की। इसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए। इनमें 22 -सिख रेजीमेंट में तैनात पंजाब के तरनतारन के गुरसेवक और महाराष्ट्र के राजेंद्र हैं। आज यानी सोमवार को उनकी आखिरी विदाई दी जा रही है।
तीन महीने बाद होने वाली थी शादी
शहीद हुए गुरसेवक की तीन महीने पहले सगाई हुई थी और 13 फरवरी को शादी होने वाली थी। पिछले बार घर आने पर वे खुद ही सभी तैयारियां कर गए थे। वे घर में सबसे छोटे थे। गुरसेवक को जनवरी में शादी के लिए घर आना था। उनके घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। लेकिन शादी से पहले ही गुरसेवक के घर उनकी शहादत की खबर पहुंच गई। वह राखी पर आखिरी बार घर आए थे। गुरसेवक तीन साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। वह सिख रेजिमेंट के सिपाही थे। घर पर मां के साथ ही बहनों रमनजीत और कवलजीत का भी हाल बुरा है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -