इस भारतीय खिलाड़ी ने टेनिस को कहा अलविदा
- - Advertisement - -
नए साल के पहले ही दिन खेल जगत में एक चौंका देने वाली ख़बर आई है। दरअसल, चोटों से परेशान होकर भारत के स्टार एकल खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने रविवार को पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इस बात की जानकारी ख़ुद देववर्मन ने ट्विटर के ज़रिए दी। अपने ट्विटर पेज पर उन्होंने लिखा, ”2017 की शुरूआत नये तरीके से पेशेवर टेनिस से संन्यास लेकर कर रहा हूं। इतने वर्ष तक मेरा समर्थन करने और इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया।”
बता दें कि 31 वर्षीय इस खिलाड़ी का करियर साल 2012 में कंधे में चोट से थम सा गया था। वह वापसी करने के लिये चोट से उबर गये थे लेकिन पिछले कुछ समय से बिना किसी विशेष कारण के टेनिस से दूर रहे। सूत्रों की माने तो अब सोमदेव एक बार फिर कोचिंग की जिम्मेदारी ले सकते हैं।
ऐसा रहा है सोमदेव का टेनिस करियर
-सोमदेव ने साल 2008 में टेनिस में एंट्री ली थी। तब से लेकर अभी तक वह भारत के स्टार एकल खिलाड़ी थे।
-भारत की डेविस कप टीम के नियमित सदस्य सोमदेव 14 मुकाबलों में खेल चुके हैं।
-साल 2010 में भारत को विश्व ग्रुप में पहुंचाने में सोमदेव ने अहम भूमिका अदा की थी।
-सोमदेव दो एटीपी टूर कृ 2009 चेन्नई ओपन में बतौर वाइल्डकार्ड और 2011 दक्षिण अफ्रीका ओपन कृ के फाइनल में पहुंचे थे।
वह चीन के ग्वांग्झू में हुए 2010 एशियाई खेलों के एकल और युगल स्वर्ण पदकधारी हैं।
-वर्ष 2008 में एनसीएए पुरूष टेनिस चैम्पियनशिप में बनाया गया उनका जीत-हार का 44-1 रिकार्ड अभी तक कायम है।
-साल 2011 में सोमदेव को देश के दूसरे सर्वोच्च खेल सम्मान अजरुन पुरस्कार से भी नवाज़ा जा चुका है।
- - Advertisement - -