दबंग गर्ल की अगली फिल्म ‘नूर’ का दमदार पोस्टर हुआ लॉन्च
- - Advertisement - -
मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानी कि सोनाक्षी सिंहा अलग-अलग रोल अदा कर बॉलीवुड में छाने के लिए तैयार हैं। जी हां कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म ‘अकीरा’ में सोना ने एक्शन में हाथ अजमाया था वहीं अपकमिंग फिल्म ‘नूर’ में भी वो काफी दमदार भूमिका में नजर आने वाली हैं। दरअसल सोनाक्षी इस फिल्म में एक जर्नलिस्ट का किरदार निभा रही हैं।
सोनाक्षी सिंहा ने हाल ही में ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट शेयर की है। इस पोस्टर में वाकई सोना काफी क्यूट लग रही हैं। सोना सिंहा की फोटोज देखकर ही आप समझ जाएंगे कि फिल्म वाकई मजेदार होगी। फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार ने किया है और डायरेक्ट सुहील शेट्टी कर रहे हैं। ये फिल्म पाकिस्तानी उपन्यास “कराची यू आर किलिंग मी’’ पर आधारित है, जिसकी लेखिका सबा इम्तियाज हैं।
वर्ष 2014 में प्रकाशित पत्रकार-लेखक सबा इम्तियाज की कॉमेडी और क्राइम-थ्रिलर पुस्तक के केन्द्र में कराची में रहने वाली 20 साल की रिपोर्टर आयशा खान और उसकी कहानी है। इस उपन्यास पर आधारित फिल्म को नाम दिया गया है नूर। इसमें पूरब कोहली भी नजर आएंगे, जो अक्षय कुमार के एक्टिंग से सजी एयरलिफ्ट में नजर आ चुके हैं। बहरहाल, फिल्म अगले साल 21 अप्रैल को रिलीज होगी और तब तक सोनाक्षी सिन्हा के फैन्स को उनका इंतजार करना होगा।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -