सगाई करने जा रही हैं सोनाक्षी! जानें किस ने बनाई उनके दिल में जगह
- - Advertisement - -
मुंबई। बॉलीवुड की दंबग गर्ल यानी सोनाक्षी सिंहा सुर्खियों में हैं लेकिन उनकी सुर्खियों में होने की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी लव-लाइफ है। जी हां खबरों की मानें तो जल्द ही सोनाक्षी कथित ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह से इंगेजमेंट करने वाली हैं। पिछले कई सालों से सोनाक्षी बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। बता दें इससे पहले खबर थी कि क्रिकेटर विराट कोहली और कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा 1 जनवरी 2017 को सगाई करने वाले हैं। हालांकि विराट कोहली ने बताया कि हम सगाई नहीं कर रहे हैं और अगर हम करेंगे तो इसे किसी से छुपाएंगे नहीं। विराट कोहली और अनुष्का 24 दिसंबर से ऋषिकेश के आनंदा होटल में ठहरे हुए हैं। इस बीच बच्चन और अंबानी परिवार के भी वहां पहुंचने के बाद मीडिया में इस तरह की चर्चा तेज हो गई थी कि विराट अपनी गर्लफ्रेंड के साथ न्यू ईयर पार्टी में सगाई करने जा रहे हैं।
कब होगी सोना की सगाई
मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, सोनाक्षी सिंहा और बंटी सजदेह इंगेजमेंट करने जा रहे हैं। फिलहाल इंगेजमेंट की डेट तय नहीं है। इतना साफ है कि इंगेजमेंट फरवरी 2017 में होगी, जो पूरी तरह से प्राइवेट सेरेमनी होगी। वैसे सोना और बंटी की रिलेशनशिप से सोना के पेरेंट्स खुश नहीं हैं। इसकी वजह है कि बंटी की एक बार शादी हो चुकी है और वो तलाकशुदा हैं। इसके अलावा दोनों की बीच उम्र का फासला भी काफी है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है अब ये तो सोनाक्षी और बंटी ही जानेंगे।
आगे की स्लाइड्स क्लिक कर जानें कैसे शुरू हुआ सोनाक्षी-बंटी का अफेयर…
- - Advertisement - -