बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम हर बार अपने गानों से आपको लुभाते हैं। लेकिन इस बार वे आपके और देश के लोगों के लिए संदेश लेकर आए है। देश में 500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद पूरे देश में भूचाल आया हुआ है। पूरा देश बैंकों में लाइन में लगा हुआ है। सभी की आस हैं कि उनका पैसा बदल लिया जाए। लेकिन जब तक वो काउंटर तक पहुंचते है तब तक बैंक बंद हो चुका होता है।
इस फैसले से कई लोग नाराज़ है लेकिन देश का आम आदमी इस फैसले से इतना खुश है कि वो ये परेशानी झेलना भी मंज़ूर कर रहा है। उसे हर वो परेशानी और कष्ट मंजूर है जो उसे आने वाले 100 सालों तक इस फैसलें के कारण सुरक्षित रखेंगे। सोनू निगम ने भी अपने इस वीडियो ‘कागज’ में कुछ ऐसा ही कहा है।
अपने वीडियो में संदेश देते हुए सोनू निगम ने कागज़ की कीमत बताते हुए कई बातें कही है, उन्होंने बताया हैं कि ‘‘कागज पर माँ दिखती है, तो कागज पर शब्द होते है, कागज़ पर ख़बरें आती है, कागज़ पर भविष्य बनते है और कागज़ पर ही लक्ष्मी होती है।’’ कागज़ की कीमत को सोनू निगम ने बख़ूबी इस वीडियो में समझाया है तो आप देखिए सोनू निगम का ये प्यारा सा संदेश…