उत्तर कोरिया के पांचवे परमाणु परीक्षण से पड़ोसी देश परेशान
- - Advertisement - -
उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को भूकंप के झटके महसुस किए। इस घटना के बाद से पड़ोसी देशों में हलचल मच गई। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर संदेह जताते हुए कहा है कि उत्तर कोरिया ने पांचवां और सबसे बड़ा परमाणु परीक्षण किया है। इस घटना का दक्षिण कोरिया पर इतना व्यापक असर पड़ा कि उसे इस संबंध में तुरंत आपातकालीन बैठक बुलानी पड़ी।
दक्षिण कोरिया की मौसम एंजेसी के एक अधिकारी ने बताया कि ”उत्तर कोरिया में 5.0 तीव्रता का कृत्रिम भूकंप आया था जो संभवत: परमाणु परीक्षण था।”बता दें कि उत्तर दक्षिण कोरिया शुक्रवार यानी कि आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। उत्तर कोरिया की स्थापना सन् 1948 में हुई थी।
जापान ने भी जताई नाराजगी
इस घटना के बाद जापान के प्रधानमंत्री भशजो आबे ने कहा कि ऐसे परमाणु परीक्षण को नहीं सहा जाएंगा। यहां तक की जापान के विदेश मंत्री फुमियो किशिदा ने तो इस घटना पर अपना विरोध दर्ज करवा दिया है। किशिदा का कहना हैं कि इस तरह का परीक्षण संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन करता है और यह अंतर्राष्ट्रीय परमाणु अप्रसार के प्रयासो के सामने एक चुनौती है।
बता दें कि उत्तर कोरिया ने अपना पहला परमाणु परीक्षण साल 2006 में और चौथा परमाणु परीक्षण इसी साल जनवरी में किया था। और इन परीक्षणों के बाद भी उसे आर्थिक और अन्य प्रतिबंधो का कड़ा का सामना करना पड़ा था।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -