पुलकित-यामी रहेंगे साथ, ये कपल भी रह चुके हैं लिव-इन में
- - Advertisement - -
अपनी पहली पत्नी श्वेता रोहिरा से अलग होने के बाद अब 32 साल के एक्टर पुलकित सम्राट यामी गौतम को डेट कर रहे हैं। बी-टाउन में ये खबर चल रही है कि अब पुलकित अपनी लेटेस्ट लव इंटरेस्ट यामी गौतम के साथ लिव-इन में रहने की तैयारी कर रहे हैं। पिंकविला डॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार ’सनम रे’ के कपल यामी और पुलकित ने हाल ही में मुंबई के गोरेगांव में एक अपार्टमेंट लिया है। उनका ये फ्लेट जिम के पास ही है जहां वो दोनों साथ में वर्कआउट भी कर सकते हैं।
यामी और पुलकित पहले कपल नहीं हैं जो लिव-इन में रहने वाले हैं। इसके पहले भी बॉलीवुड के कई कपल लिव-इन में रह चुके हैं। कुछ ने शादी की तो कुछ के ब्रेक-अप हो गए। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से बॉलीवुड कपल रह चुके हैं लिव-इन में…
सैफ-करीना
सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी कर ली थी लेकिन शादी से पहले दोनों लिव-इन में रहते थे।
जॉन-बिपाशा
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु लंबे अर्से तक लिव-इन में रहे। दोनों का अफेयर लंबे समय तक चला। बाद में दोनों अलग हो गए। साल 2014 में जॉन ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचाल से शादी कर ली।
सुशांत-अंकिता
छोटे पर्दे से फिल्मों में एंट्री करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत लंबे अर्से से अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। कुछ समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आईं थीं लेकिन बाद में ये अफवाह निकली।
आमिर-किरण
अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव शादी से पहले लगभग डेढ़ साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। बाद में साल 2005 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम आजाद है।
रणबीर-कैटरीना
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का प्यार किसी से छुपा हुआ नहीं है। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं। कहा जाता है कि रणबीर के माता-पिता को कैटरीना का घर आना पसंद नहीं था जिसके बाद रणबीर ने घर छोड़ दिया और दोनों लिव-इन में साथ रहने लगे। हालांकि अब दोनों के ब्रेकअप की खबरे हैं।
आदित्य-कंगना
कंगना के करियर की शुरुआत में ही कंगना और आदित्य पंचोली के अफेयर की खबरे आने लगी थीं जिसके चलते आदित्य और उनकी पत्नी के रिश्तों में खटास आ गई थी जिसके बाद आदित्य अपना घर छोड़ कंगना के साथ लिव-इन में रहने लगे थे।
कुणाल-सोहा
सोहा अली खान और कुणाल खेमू पिछले साल शादी के बंधन में बंध चुके हैं लेकिन शादी से पहले ये दोनों लिव-इन में रहते थे।
अभय-प्रीति
अभिनेता अभय देओल अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई के साथ लिव-इन में रहते हैं। प्रीति मिस ग्रेट ब्रिटेन रह चुकी हैं और फिल्म ’शोर इन द सिटी’ और ’वन बाय टू’ में नजर आ चुकी हैं। हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।
कमल-सारिका
कमल हासन और सारिका 80 के दशक में लिव-इन में रहे थे। ये कपल ना केवल लिव-इन में रहे बल्कि शादी से पहले ही दोनों की बेटी श्रुति हसन का भी जन्म हुआ। श्रुति के जन्म के बाद दोनों ने शादी की। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया।
राज-स्मिता
अभिनेता राज बब्बर और अभिनेत्री स्मिता पाटिल ने लिव-इन में रहने का फैसला 80 के दशक में लिया था। दोनों कुछ समय लिव-इन में रहे और बाद में शादी कर ली। लिव-इन में रहने के चलते दोनों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
- - Advertisement - -