Wednesday, August 30th, 2017
Flash

जानिए भारत में शादी से जुड़ी कुछ अजीब-गरीब परंपराएं




Art & Culture

भारत विभिन्नताओं का देश है, कहा जाता है कि हर सौ मीटर पर यहां बोली और रिवाज बदल जाते हैं। इतना अलग होते हएु भी यह देश प्यार और एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। आपको पता है कि अलग-अलग  जाति और धर्म को मानने वाले इस देश में शादी को लेकर बड़ी अजीब-गरीब परंपराएं हैं। जानिए कुछ ऐसी ही परपंरओं के बारे में।

shadi

– हिंदू शादियों में कई जगह शादी होने से पहले दुल्हन को वर का पानी यानि दूल्हे का नहाया हुआ पानी भेजा जाता है, ताकि दुल्हन उस पानी से नहा सके और दूल्हे के ऊपर आने वाली हर मुसीबत को खुद पहले झेलने के लिए तैयार रहे।

– हिंदू शादी में कहीं-कहीं पर बारात जाने से पहले लड़के की मां लड़के से नाराज होकर बारात ले जाने से रोकती है और कहती  है कि वो कूुएं में कूद जाएगी , वो तब तक गुस्सा रहती है जब तक उसका बेटा उससे वादा नहीं करता कि पत्नी के आने के बाद भी वो उसका पूरा ध्यान रखेगा।

shadi2

– कुछ जगहों पर दुल्हन शादी करके ससुराल आती है तो उसे पूडिय़ों  पर से पैर रखकर गुजरना होता है। इसके पीछे माना जाता है कि लड़की के आने से घर हमेशा भरा रहेगा।

shadi3

– पहाड़ी इलाकों में रिवाज है कि लड़का , लड़की के पैर का नाखून छकूर कसम खाता है कि वो उसके नाखून तक की रक्षा करेगा।

– मध्यप्रदेश के कुछ आदिवासी परिवारों में शादी से पहले लड़के के घरवाले लड़की के घर सांप वाली पेटी पहुंचाते हैं। और लड़की वाले उस पेटी को जंगल में छोड़ आते हैं। ऐसा करने के पीछे माना जाता है कि लड़की को अपनाने वाले लड़के अपने घर से हर जहर को निकाल देते हैं, ताकि लड़की का जीवन खुशहाल रहे।

shadi5

– बंगाल के कुछ इलाकों में दुल्हन को दूध से और दूल्हे को तेल की मालिश की जाती है ताकि शादी के बाद दुल्हन अपने वैवाहिक जीवन  में दूध जैसी पौष्टिकता और ताजगी लाए और दूल्हा अपने रिश्ते में विश्वास लाए।

– राजस्थान की शादियों में दुल्हन अपने पति को छड़ी से मारती है, यह प्रथा पति के धैर्य का टेस्ट लेने के लिए होती है।

shadi7

– मध्यभारत में कहीं-कहीं सास बहू को छड़ी से मारती है यह देखने के लिए कि बहू में कितना धैर्य है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories