Sunday, September 10th, 2017 18:15:39
Flash

करंसी बनाने से पहले सरकार भी लेती है इनसे सलाह, जानिए कौन है ये शख्स




करंसी बनाने से पहले सरकार भी लेती है इनसे सलाह, जानिए कौन है ये शख्सSocial

Sponsored




बीकानेर में भी मिनी वर्ल्ड बैंक की शाखा है। यहां की शाखा में किसी तरह का लेन-देन नहीं होता, बल्कि किसी नए देश की करंसी आ जाए तो उसे यहां जमा जरूर किया जाता है। यह मिनी वर्ल्ड बैंक है, गंगा शहर के सुधीर लूणावत के पास।

200 देशों के सिक्के और 180 देशों के नोट का है यूनीक कलेक्शन….

सुधीर के पास है 200 देशों के सिक्के और 180 देशों के नोट। इनमें वे नोट और सिक्के शामिल है। रियासतकालीन में जारी प्लास्टिक के सिक्के भी शामिल है। 30 साल के सुधीर ने पिछले 20 सालों में इतना सब एकत्रित किया ।  सुधीर के पास 90 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया की तरफ से भगवान गणेश का फोटो से जारी किया नोट भी शामिल है तो विश्व में पहली बार जारी हुए ट्रांसमेरिया देश के प्लास्टिक के सिक्के भी है। उसके पास मिस प्रिंट नोटों की सीरीज  है। इसके अलावा महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष में जारी नोटों की श्रृंखला, रवीन्द्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती पर बांग्लादेश सरकार की ओर से जारी 10 टका का स्मारक सिक्का, आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी वर्ष का सिक्का आदि उसके पास है। आपको बता दें कि टक्साल से जारी हर सिक्का सबसे पहले सुधीर के पास पहुंचता है।

सिक्के का आकार, वजन पर टक्साल को सुझाव भी देता है सुधीर

जब भारतीय टक्साल नया सिक्का जारी करता है तो गजट नोटिफिकेशन से पहले सिक्के के आकार, वजन और उसके मूल्य वर्ग को लेकर सुधीर से भी सुझाव लेता है। इतना ही नहीं आमतौर पर नए सिक्कों का गजट नोटिफिकेशन जारी होने से पहले सुधीर अपने दोस्तों को इनके बारे में जानकारी भी दे देता है।

 इन सिक्कों की डिजाइन के लिए दिए सुझाव

राष्ट्रीय अभिलेखागार के 125 वर्ष पूरे होने पर जारी सिक्का, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की 150 वां वार्षिकोत्सव, लाला लाजपतराय की 150 वीं जयंती पर जारी सिक्का, तात्या टोपे की याद में जारी सिक्का, मैसूर विश्वविद्यालय का शताब्दी वर्ष का सिक्का, इंडो-पाक वार 1965 की स्मृति में जारी सिक्का, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय शताब्दी वर्ष पर जारी सिक्का, तीसरे इंडिया-अफ्रीका फार्म समिति, चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन की 500 वीं जयंती पर जारी सिक्का।

नामचीन हस्तियों के ऑटोग्राफ हैं सुधीर के पास

सुधीर के पास देश और विदेश के नामचीन हस्तियों के ऑटोग्राफ का कलेक्शन भी है। इनमें पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, अमेरिकी राष्ट्रपति सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों, खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ के साथ टकसाल से पहुंचे इनविटेशन लेटर भी शामिल है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories